फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में हादसा: बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार नहर में गिरी कार, गाड़ी सवार के डूबने की आशंका; मौके पर NDRF

Fri, 13 Mar 2026 06:10 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, बुलंदशहर

सार

थाना प्रभारी संजय वर्मा ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को मौके पर बुलाया गया है। नहर में गिरी कार को निकालने और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी को टक्कर मार नहर में गिरी कार, गाड़ी निकली पर नहीं मिला कोई अंदर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर स्थित ककोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नोएडा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद अनियंत्रित कार सीधे पास की गहरी नहर में जा गिरी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। कार में सवार लोग कहां गए इसकी अभी जांच की जा रही है। उनके नहर में लापता होने की आशंका के चलते एनडीआरएफ द्वार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
इसी बाइक पर सवार थे पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी की हालत नाजुक
ककोड के गांव सुनपेड़ा निवासी सलीम (40) अपनी पत्नी निशा (38) के साथ कस्बा बैर से घर का सामान खरीदकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव की ओर मुड़े, तभी नोएडा की तरफ से आ रही दिल्ली नंबर की एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सलीम और निशा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन

3 of 5
नहर से बाहर निकाली गई कार - फोटो : अमर उजाला
40 लोग रेस्क्यू में लगे
घटना के बाद अनियंत्रित कार सीधे नहर में जा गिरी। सूचना पर सिकंदराबाद एसडीएम दीपक पाल, सीओ भास्कर कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया है। गाजियाबाद से एनडीआरएफ के करीब 40 सदस्य और छह नावें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। सिंचाई विभाग से बात कर नहर का पानी कम कराया जा रहा है जिससे कि तलाश में आसानी हो सके। 

4 of 5
बचाव में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
कार निकली बाहर, पर नहीं मिला कोई अंदर
जांच में पता चला है कि कार दिल्ली नंबर पर पंजीकृत है और थाना पहासू के गांव कुंवरपुर निवासी सचिन इसे टैक्सी के रूप में चलाता था। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाल लिया है, लेकिन कार सवारों का अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। देर शाम तक मौके पर भारी भीड़ जमा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नहर में गिरी कार और बचाव दल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बोली- अभी कुछ नहीं पता
सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि कार में कितने लोग सवार थे। इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। वे लोग कहां गए, इसका भी अभी कुछ पता नहीं चल सका है। उनके नहर में लापता होने की आशंका के चलते सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें