फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: एक घर से उठीं तीन अर्थियां, रो पड़ा गांव; अंतिम संस्कार में आई हजारों की भीड़, Video

Sun, 26 Apr 2026 05:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि पार्टी के दौरान शराब का सेवन भी हो रहा था। मौके से शराब की बोतलें, बीयर कैन और सिगरेट के अवशेष मिले हैं। वहीं, सैनी धर्मशाला को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
1 of 9
बुलंदशहर में जिम के अंदर तीन युवकों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। बर्थडे पार्टी में केक चेहरे पर लगाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते ट्रिपल मर्डर में बदल गया। अब जब तीनों शव घर पहुंचे तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। एक ही घर से तीन अर्थियां उठने का मंजर देखकर गांव के लोग भी रो पड़े।

विज्ञापन

2 of 9
बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बर्थडे पार्टी में हुआ था बवाल
घटना शनिवार देर रात थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम की है। यहां फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी में शामिल युवकों के बीच केक लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो गाली-गलौज और विवाद में बदल गई।
विज्ञापन

3 of 9
तीनों मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तीनों की जिम में ही हुई मौत
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपी जीतू सैनी गुस्से में वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद वह अपने साथियों के साथ वापस लौटा। इस दौरान वह अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया था। जिम की पहली मंजिल पर पहुंचे आरोपी ने वहां बैठे अमरदीप (35), मनीष (32) और आकाश (19) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। भागने की कोशिश कर रहे आकाश को भी आरोपी ने पीछा कर सिर में गोली मार दी।

4 of 9
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद ले गए सीसीटीवी की डीवीआर
गोलीबारी के बाद जिम में अफरातफरी मच गई। मौजूद युवक जान बचाने के लिए मशीनों के पीछे छिप गए। आरोपी मौके से फरार होने से पहले जिम का सीसीटीवी डीवीआर भी निकाल ले गया।
 
विज्ञापन

5 of 9
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी, कई सीओ और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
तीनों के शव लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचते ही मचा कोहराम, अंतिम संस्कार की तैयारी
रविवार को जैसे ही तीनों मृतकों के शव उनके घर पहुंचे, माहौल बेहद गमगीन हो गया। हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन शव देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

7 of 9
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक मनीष और अमरदीप खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, जबकि आकाश नौकरी की तलाश में था। मनीष की दो साल की बेटी है, वहीं अमरदीप के छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक डेढ़ साल पहले ही अमरदीप के बड़े भाई की मौत हुई थी, और अब परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ हत्या ने पूरे घर को उजाड़ दिया।

8 of 9
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब और पुरानी रंजिश की भी जांच
पुलिस जांच में सामने आया है कि पार्टी के दौरान शराब का सेवन भी हो रहा था। मौके से शराब की बोतलें, बीयर कैन और सिगरेट के अवशेष मिले हैं। वहीं, सैनी धर्मशाला को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

9 of 9
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह टीमें गठित, आरोपी की तलाश जारी
डीआईजी के मुताबिक, हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें