बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। जिस मयंक सैनी पर गोलियां चलाने का आरोप है वो मृतक मनीष का सबसे करीबी दोस्त था। पूर्व सभासद संजय सैनी ने रुंधे गले से बताया कि आरोपी मयंक सैनी और मनीष दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। अक्सर मयंक, मनीष के घर पर ही भोजन करता था। सवाल ये है कि दोनों की गहरी दोस्ती थी तो उसने गोलियां क्यों चलाई?
बुलंदशहर के खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित पंजाबियान मोहल्ले में हुई वारदात के बाद जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे चौंकाने वाले हैं। जिस मयंक सैनी पर गोलियां बरसाने का आरोप है, वह मृतकों का कोई दुश्मन नहीं बल्कि उनमें से एक मनीष का सबसे करीबी दोस्त था।
पंजाबियान मोहल्ला निवासी मृतक मनीष (32) के भाई और पूर्व सभासद संजय सैनी ने रुंधे गले से बताया कि आरोपी मयंक सैनी और मनीष दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। अक्सर मयंक, मनीष के घर पर ही भोजन करता था।
विज्ञापन
2 of 13
भाई संजय से लिपट कर रोती बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ खुर्जा के अनुसार, केवल मनीष ही नहीं, बल्कि अन्य आरोपी जीतू और मृतक अमरदीप के बीच भी गहरा मेल-मिलाप था। उनकी निकटता का आलम यह था कि वारदात के बाद जब आरोपियों के नाम सामने आए, तो मोहल्लेवालों को एक पल के लिए यकीन ही नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद भी मयंक ने पुलिस को वारदात के बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं दी है।
गो-सेवा और समाजसेवा में रहते थे आगे
इस हत्याकांड के शिकार हुए मनीष और आकाश के बारे में प्रांत परावर्तन प्रमुख (धर्म प्रसार) सुनील सोलंकी ने बताया कि दोनों ही बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता थे। मनीष खेती से जुड़ा था, जबकि आकाश पॉटरी उद्योग में ठेकेदारी करता था। दोनों युवाओं का क्षेत्र में काफी सम्मान था, क्योंकि वे समाजसेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहते थे।
4 of 13
आरोपी नरेश उर्फ देवा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशेषकर गो रक्षा के अभियानों में उनकी भूमिका अहम रहती थी। उन्होंने कई बार गो-वध जैसी घटनाओं को रुकवाकर पुलिस-प्रशासन को सूचना दी थी। सुनील सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को ही वे एक उद्घाटन कार्यक्रम में मनीष को अपने साथ लेकर गए थे, उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी।
विज्ञापन
5 of 13
शव पहुंचने के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गम और गुस्से में डूबा इलाका
तिहरे हत्याकांड के बाद से पंजाबियान मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा है। वर्तमान सभासद सुनीता सैनी (संजय सैनी की पत्नी) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जिसने वर्षों पुरानी दोस्ती को खूनी दुश्मनी में बदल दिया।
विज्ञापन
6 of 13
आरोपी मयंक सैनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मयंक व जीतू सैनी पर पूर्व में भी दर्ज हैं केस
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मयंक सैनी पर पूर्व में 24 नवंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें नेहरूपुर चुंगी पर बाइक सवार के साथ मारपीट की थी। वहीं जीतू सैनी पर भी रोडरेज के दौरान हुई मारपीट में दो साल पहले एक रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
7 of 13
आरोपी रूपेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात आरोपी पुलिस पकड़ से अभी भी दूर दिल्ली-हरियाणा समेत कई जगह दबिश
खुर्जा में तिहरे हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी जीतू समेत कुल सात आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर हैं। लगातार चकमा दे रहे हैं। मुख्य आरोपी जीतू सैनी और उसके साथियों को दबोचने के लिए पुलिस ने 35 से अधिक स्थानों पर दबिश दी है। आरोपियों की तलाश में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पुलिस की छह टीमें छापा मार रही हैं।
8 of 13
सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद सीओ व अन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि नामजद 10 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस जघन्य घटना में शामिल जीतू सैनी, रवि, रिंकू, भारत, मनीष, अनुज और सौरभ उर्फ सीटू तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले, साजिश रचने वाले और तमाशबीन रहने वाले, सभी बराबर के दोषी हैं।
9 of 13
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस ने सुभाष मार्ग पर लगे लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इन फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई है। उनके भागने के रास्तों का पता लगाया है।
10 of 13
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्विलांस टीमें बदमाशों की फोन ट्रेस करने में जुटी हैं। निरीक्षकों की टीम को स्पष्ट कॉल डिटेल्स और लोकेशन निर्देश दिए गए हैं कि वे उन लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें जो फरार आरोपियों के संपर्क में हैं। खुर्जा कोतवाली स्तर से दो विशेष टीमों का गठन किया गया है।
11 of 13
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्येक टीम में दो दारोगा, दो महिला सिपाही और चार पुरुष सिपाही शामिल हैं। यह टीमें आरोपियों के रिश्तेदारों, परिचितों और पारिवारिक सदस्यों के घरों पर जाकर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इन रिश्तेदारों के माध्यम से आरोपियों के संभावित ठिकानों का पता लगाना है। वहीं, एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार रात को घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से वार्ता भी की।
12 of 13
बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी हैं, कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया जाएगा। -अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात बुलंदशहर।
बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर तीन लोगों की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद, तीन की हत्या
बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पूर्व भाजपा सभासद के दो भाइयों अमरदीप व मनीष और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों जिम संचालक रूपेश सैनी, मयंक सैनी व नरेश सैनी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।