फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सरेराह बहन पर भाई ने किया चाकू से हमला, बिगाड़ दिया पूरा चेहरा; भीड़ ने दिखाई हिम्मत तो बची जान

Thu, 09 Oct 2025 07:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाई के मुताबिक महिला अपने प्रेमी को लेकर मायके आ गई। घर पर ही वो अपने प्रेमी संग गलत काम करती थी। जब उसे ऐसा करने से रोका जाता तो सबको फंसाने की धमकी देती थी। 
विज्ञापन
1 of 4
हमलावर भाई और घायल बहन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को सरेराह एक महिला पर उसी के भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वो तो गनीमत रही कि मौके पर मौजूद भीड़ में से कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर महिला की जान बचा ली। 
विज्ञापन

2 of 4
हमलावर भाई और घायल बहन - फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने युवक को जमकर पीटा, किया पुलिस के हवाले
भीड़ में से कुछ लोगों ने युवक के हाथ से चाकू छीन कर उसकी पहले जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को हायर सेंटर लेकर पहुंची जहां महिला को उपचार जारी है वहीं भाई का भी इलाज किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
हमलावर भाई और घायल बहन - फोटो : अमर उजाला
बहन के नाजायज संबंध से था नाराज
घायल युवक ने बताया कि जिस महिला पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमले किये हैं वो उसकी बहन है। उसने बताया कि पांच साल पहले घरवालों ने बहन की शादी दिल्ली कैंट कर दी थी। बहन के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। शादी के एक साल तक सब ठीक था लेकिन दूसरे साल वो किसी और के साथ संबंध में आ गई। 
विज्ञापन

4 of 4
घायल बहन - फोटो : अमर उजाला
घर पर आकर करने लगी गलत काम
भाई के मुताबिक महिला अपने प्रेमी को लेकर मायके आ गई। घर पर ही वो अपने प्रेमी संग गलत काम करती थी। जब उसे ऐसा करने से रोका जाता तो सबको फंसाने की धमकी देती थी। हमने काफी दिनों तक यह सब सहा। उसके ससुराल वाले भी उससे नाता तोड़ने की बात कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें