बदायूं में रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अजंता होटल पर शुक्रवार दोपहर अचानक पुलिस ने छापा मारा था, जिसमें पांच महिलाओं समेत 10 लोग पकड़े गए थे। मामले में पुलिस ने अजंता होटल के मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता को शनिवार को जेल भेज दिया। होटल मालिक सुभाष दुआ की तलाश की जा रही है। यहां तलाशी के दौरान विभिन्न कमरों से काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अजंता होटल में एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के साथ छापा मारा था।