फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से छूटी कंपकंपी: कोहरे ने किया परेशान, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, पांच डिग्री पहुंचा तापमान

Wed, 21 Dec 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर में कोहरे का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
पौष माह की सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। इस सीजन में मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा। जिले में सर्द हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। वहीं, आसमान में पूरे दिन कोहरा छाया रहा। जबकि दोपहर में आर्द्रता 17 प्रतिशत रही। जिसकी वजह से पूरे दिन ठंड बरकरार रही। लोग ठिठुरते हुए घरों से बाहर निकले। दिन में मात्र 10 मिनट के लिए ही सूर्य  देव ने दर्शन दिए। बुधवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया रहा।

मौसम की पहली जबर्दस्त ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं बाजारों में दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचते देखे गए। मंगलवार को तड़के से ही छाए घने कोहरे के करण ठंडक बढ़ गई। सूरज दिन भर बादलों में आंख मिचौली करता रहा। अचानक से बढ़ी ठंड के कारण अधिकांश लोग घरों में छिपने पर विवश हो गए। बिजनौर में रेहड़, बादीगढ़ दकानदार बाजार में अलाव जलाकर सर्दी से बचते दिखे। प्रवेश, चंद्रवीर, सर्वेश, पुरुषोत्तम, अनिल आदि ने बताया कि तेज सर्दी में कोहरा पड़ने पर बाजारों में रौनक कम हो जाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
यूपी में मौसम, सर्दी - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। लोगों को पांच मीटर तक का भी साफ नहीं चमक रहा था। लोग ठंड की वजह से वाहन रोककर अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। अभी तक नौ बजे के बाद लोग गर्म कपड़े निकाल देते थे। मगर मंगलवार को लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में नजर आए। कोहरे की वजह से आर्द्रता बहुत कम हो गई। रोजाना दोपहर में आर्द्रता 24 रहती है। लेकिन मंगलवार को दोपहर की आर्द्रता 17 प्रतिशत दर्ज की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों के हाथ जेब से बाहर नहीं निकले। 

बाजारों में ग्राहकों की चहलकदमी कम रही। दोपहर एक बजे भगवान सर्यदेव ने दर्शन दिए। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन 10 मिनट बाद ही फिर से सूरज बादलों के पीछे जा छुपा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
यूपी में मौसम, सर्दी - फोटो : अमर उजाला
ठंड के चलते स्कूलों के समय में किया परिवर्तन
जनपद में बढ़ती ठंड को देखते हुए जनपद में संचालित सभी बोर्ड के स्कूल कॉलेजों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण सभी बोर्ड से संचालित कक्षा एक से कक्षा 12 तक के स्कूल, कॉलेज का समय अब 10:00 से 3:00 तक कर दिया गया है।

4 of 6
सर्दी, यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन नहीं दिखे सूर्यदेव, कांपते रहे लोग
इस बार सर्दी के मौसम में मंगलवार को ऐसा पहला दिन रहा जब पूरे दिन लोगों को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए तो ठंड का पूरा अहसास हुआ। लोग पूरे दिन ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए, लेकिन पालिका प्रशासन ने नगर में कहीं भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की। मंगलवार को पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए तो लोगों को ठंड का पूरा एहसास हुआ। लेकिन पालिका प्रशासन ने अलाव की कहीं भी कोई व्यवस्था नहीं की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार का कहना है कि नगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने कि व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा प्रतिदिन प्रमुख चौराहों पर अलाव व्यवस्था कि वह खुद निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
यूपी में मौसम, सर्दी - फोटो : अमर उजाला
एडीएम ने ठिठुरते वृद्ध को ओढ़ाया कंबल
सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने शहर में अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर एक वृद्ध सर्दी से ठिठुरता दिखा। उन्होंने उसे नाम पूछा तो उसने अपना नाम ताराचंद निवासी कोतवाली देहात बताया। एडीएम ने वृद्ध व्यक्ति को कंबल ओढ़ाया, तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस के बाद टीम ने उन्हें रैन बसेरे में भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Winter - फोटो : Amar ujala
शहर में जगह-जगह जले अलाव
ठंड से बचने के लिए शहर में जगह-जगह अलावा जलाए गए। वाहनों से उतरकर लोग अलाव से तापते हुए नजर आए। हाथ गर्म होने के बाद वाहन चालक फिर अपने गंतव्य को गए। इसके अलावा कोहरे की वजह से वाहन की रफ्तार धीमी हो गई। रुक-रुककर वाहन आगे बढ़े। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के पास अलावा जलाया गया। 

मंगलवार को आर्द्रता सबसे कम 17 रही। जिसकी वजह से लोगों को पूरे दिन ठंड ने सताया। आसमान में बादल भी दिखाई दे रहे है। जिसके चलते इस सप्ताह में बारिश की संभावना जताई जा रही है - सतीश शर्मा, मौसम प्रेषक, नगीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें