फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नहीं पसीजा बेटे का कलेजा, मां को उतारा मौत के घाट, वारदात से कांप उठा हर कोई, देखें तस्वीरें

Fri, 28 Oct 2022 05:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बिजनौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर हर किसी की रूह कांप उठी। यहां एक युवक ने अपनी मां को मार डाला। मां को मारते वक्त बेटे का कलेजा भी नहीं पसीजा।

महिला ने नहीं छोड़ा था बेटे का साथ
भले ही शराबी बेटे ने मां को मार डाला हो, लेकिन मां की ममता ने उसका साथ अंतिम समय तक नहीं छोड़ा। 15 दिन पहले भी महिला के बड़े बेटे ने छोटे भाई की हरकतों को देख मां को अपने संग चलने के लिए कहा था। महिला ने यह कहते हुए अपने बड़े बेटे के साथ जाने से मना कर दिया था कि देवेंद्र घर पर अकेला रह जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
दरअसल, हत्यारोपी के बड़े भाई ने छह साल पहले उसकी हरकतों से तंग आकर गांव छोड़ दिया था। वह हीमपुर दीपा में जाकर रहने लगा था।
विज्ञापन

3 of 6
घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
एसपी देहात रामअर्ज अनुसार देवेंद्र के शराब पीकर मां के साथ झगड़ा करने का पता लगने पर 15 दिन पहले बड़ा भाई गांव आया था। उसने अपनी मां से साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन महिला अपने छोटे बेटे को अकेला छोड़कर जाने पर राजी नहीं हुई थी।

4 of 6
बिजनौर में महिला की हत्याय़ - फोटो : amar ujala
उधर, हत्यारोपी बेटा अपनी मां के नाम की दो बीघा जमीन भी बेचना चाहता था। जिसके लिए वह लगातार दबाव बना रहा था। बताया गया कि वह गुरुवार शाम को शराब पीकर आया और मां से पैसे मांगने लगा। वहीं इनकार करने पर उसने मां के सिर में डंडा मार दिया। जिससे उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नशा उतरने के बाद आरोपी बेटा मां की हत्या करने का अफसोस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
शराब का आदी था देवेंद्र 
थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि गांव लेनपुरी निवासी देवेंद्र पुत्र भारत सिंह शराब का आदी था। वह गुरुवार की रात भी नशे में था। वहीं शराब के लिए पैसे मांगने पर उसका मां से विवाद हुआ था। पैसे नहीं देने पर उसने अपनी मां के सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसकी महिला की मौत हो गई। बताया गया कि मां-बेटा एक साथ ही रहते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें