फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मोदी-योगी के नारों से गूंज उठा बिजनौर, जश्न में झूमे कार्यकर्ता, पढ़ें सीएम दौरे का हर अपडेट

Sat, 03 Sep 2022 09:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
सीएम योगी की जनसभा। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश में कानून-व्यवस्था की नई मिसाल बना है। कभी प्रदेश दंगों के लिए जाना जाता था। रोज दंगा होता था और इससे विकास बाधित होता था। कोई प्रदेश में आना नहीं चाहता था लेकिन साढ़े पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ। प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। अब प्रदेश में निवेश हो रहा है। जो निवेश कर रहे हैं, हम उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई पुलिस लाइन के पास आयोजित सभा के मंच से जिले में 235 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा में मोदी-योगी के खूब नारे लगे।
    
शनिवार को नई पुलिस लाइन में बैरक और आवासों का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। इसी का परिणाम है कि निवेश आ रहा है। रोजगार सृजन हो रहा है। प्रदेश में हाईवे, एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट बन रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हमने तय किया है हर नागरिक को सुरक्षा देंगे। अगर किसी ने सुरक्षा-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो सरकार उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करेगी। इससे पहले बिजनौर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने शंख-घंटी की ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच मालन नदी में पुष्प और जल चढ़ाया और मालन के पुनरोद्धार के लिए हो रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश मजबूती के साथ आगे बढ़ा है। आजादी के 75 वर्षों में इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था को पछाड़ कर भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का अभिनंदन करते हुए मैं बिजनौर वासियों को इसके लिए बधाई देता हूं। कहा-बिजनौर जिले का विकास डबल इंजन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

3 of 7
सीएम योगी बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
विरासत को विस्मृत कर कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता
बिजनौर की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए बोले कि भारत की पहचान देने वाले पौराणिक और ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बने बिजनौर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। महात्मा विदुर यहां कुटी बनाकर हस्तिनापुर को आईना दिखाने का काम किया था। महात्मा विदुर के नाम ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य भी संपन्न कर रहे हैं। समाज को अपनी विरासत पर अनूभुति करनी चाहिए। विरासत विस्मृत करके कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता।

जनसभा स्थल पर लगे योगी-मोदी के नारे
जनसभा स्थल पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने बाद कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान योगी-मोदी के जमकर नारे लगाए गए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के भी खूब नारे लगाए।

4 of 7
सीएम योगी बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
यूपी में फिर से भगवा लहराएंगे गाने पर झूमे कार्यकर्ता
जनसभा स्थल पर देशभक्ति गाने और भजन चलाए गए। कार्यक्रम में जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर से भगवा लहराएंगे गाने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी गाने से सुर ताल मिलाए। इसके अलावा कार्यक्रम में देशभक्ति गाने चलाए गए। 

मालन नदी में 151 कलशों से किया गया जलाभिषेक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मालन नदी पर जलाभिषेक किया। साथ ही मालन नदी में पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ 151 कलशों से महिलाओं और छात्राओं ने भी मालन नदी में जलाभिषेक किया। मालन नदी में सभी ने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन

5 of 7
सीएम योगी बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
सीएम और छात्रों ने भरत वन में किया पौधरोपण
मालन नदी में जलाभिषेक करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरत वन में पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ ही भरत वन में छात्रों ने पौधरोपण कर अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पौधरोपण कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्रों ने पौधे लगाए।  

भाजपा की टोपी और झंडा लेने के लिए मची होड़
कार्यक्रम में भाजपा की टोपी और झंडे लेने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। जिसके चलते पार्टी की टोपी कार्यक्रम में उछालकर कार्यकर्ताओं को दी गई। साथ ही भाजपा के झंडे लेने के लिए भी कार्यक्रम में कार्यकर्ता कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए। वहीं कुछ कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर व्यवस्था बनाने में लगे रहे। 
विज्ञापन

6 of 7
सीएम योगी बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों ने प्रदर्शनी में लगाए स्टॉल
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा स्थल के पास प्रदर्शनी लगी। जिसमें शिक्षा विभाग के स्टॉल, पंचायत विभाग के स्टॉल, कृषि विभाग के स्टॉल, काष्ठ कला के स्टॉल, सहित अन्य स्टॉल लगाकर कार्यो का प्रदर्शन किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से रंगोली बनाकर कला का प्रदर्शन किया गया।

महत्वपूर्ण बातें  
 - नई पुलिस लाइन में बैरक-हॉस्टल का शिलान्यास
- कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार का लोकार्पण किया
- मालन के तट पर जलाभिषेक कर पुष्प अर्पित किए
- एक घंटा तक महात्मा विदुर सभागार में चली जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
- हर घर की कराई जा रही मैपिंग, हर परिवार को रोजगार देने का वादा
- डबल इंजन सरकार की प्राथमिकताओं में बिजनौर का विकास 
-विरासत पर गौरव की अनुभूति करने वाला समाज कभी पिछड़ नहीं सकता
-मालन नदी के पूर्णोद्धार का कार्य भारत की नदी संस्कृति का प्रतीक
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम योगी बिजनौर दौरा। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की टाइमलाइन 
4:56 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर नई पुलिस लाइन में लैंड हुआ। 
5:04 बजे मुख्यमंत्री मालन तट पर पहुंचे।
5:05 बजे पंडित जी ने मुख्यमंत्री के जल से हाथ धुलवाएं और जल ग्रहण कराया।
5:05 बजे मुख्यमंत्री ने मालन नदी में पुष्प अर्पित किए।
5:06 बजे मुख्यमंत्री ने मालन नदी में जलाभिषेक किया।
5:10 बजे मुख्यमंत्री ने भरत वन में पौधारोपण किया।
5:15 बजे मुख्यमंत्री ने नई पुलिस लाइन की बैरक और आवासीय भवन का लोकार्पण किया।
5:20 बजे मुख्यमंत्री सभा स्थल के पास प्रदर्शनी में पहुंचे और अवलोकन किया।
5:31 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे।
5:32 बजे मुख्यमंत्री ने 116 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया। 
5:37 बजे मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करना शुरू किया। 
5:53 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन समाप्त हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें