फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरभक्षी गुलदार: पेड़ पर चढ़ने-छिपने में शातिर, नाम है छलिया, मजबूत जबड़े और दांत भेद देते हैं सांस की नली

Thu, 03 Aug 2023 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
गुलदार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में देहात क्षेत्रों में गुलदार नरभक्षी हो चले हैं। गुलदार अब तक 13 लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं जबकि 20 से ज्यादा लोगों को घायल भी कर चुके हैं। 
वन्य जीव विशेषज्ञ और जिम कार्बेट रिसर्च स्कॉलर जोएल लायेल कहते हैं कि आमतौर पर बाघ सामने से हमला कर देता है, लेकिन गुलदार के मामले में दूसरा पक्ष बहुत खतरनाक है। गुलदार पेड़ पर चढ़ने में माहिर होता है और यह छिपने के लिए किसी पेड़ पर चढ़कर बैठ सकता है। इसके अलावा यह घास और खेत में इतना शातिरता से छिपकर बैठ सकता है कि पड़ोस से निकलने वालों को इसकी भनक तक न लगे। इसलिए इसे छलिया भी कहा जाता है। गुलदार प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को अकेले जंगल नहीं जाना चाहिए और खेत में काम करने से पहले हांका करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
गुलदार के हमले, गुलदार न्यूज - फोटो : अमर उजाला
जानवरों के शव दफनाने के लिए पत्र लिखा
एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि देखने में आया है कि जंगल क्षेत्रों में बाढ़ का पानी है। ऐसे में गुलदार के आबादी की ओर आए हैं। वहीं देहात क्षेत्रों में जगह-जगह गोवंश के शव पड़े हैं। उनके पीछे भी गुलदार आबादी तक पहुंच रहे हैं। सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर ऐसे शवों को दफनाने, मरने वाले मवेशियों को भी दफनाने के लिए कहा गया है। ताकि गुलदार आबादी की ओर न पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
गुलदार। - फोटो : अमर उजाला
एक और गुलदार की तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद
रेहड़ क्षेत्र में वन विभाग ने जो ट्रैप कैमरे लगाए थे, सोमवार रात फिर से उसमें एक गुलदार की तस्वीर कैद हो गई। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो चल रही है। वन विभाग इनमें से कई वीडियो पुरानी या फिर दूसरी जगहों की होने का दावा कर रहा है। ऐसा ही एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर चली, जिसे नजीबाबाद रोड पर स्वाहेड़ी फ्लाईओवर के पास की बताई जा रही है। 

4 of 7
गुलदार। - फोटो : अमर उजाला
फिर जोड़े के साथ दिखा गुलदार, दहशत
शेरकोट में मुस्तफापुर तैयब के जंगल में सोमवार शाम ग्रामीणों ने गुलदार का जोड़ा हुए देखा। गांव के लोगों ने बताया कि मुस्तफापुर तैयब में कई दिन से गुलदार लोगों को विचरण करता मिल रहा है। पिछले दिनों एक धार्मिक संस्था पर चढ़ गया था, जिसे लोगों ने एक होकर जंगल की ओर खदेड़ा।  
विज्ञापन

5 of 7
गुलदार - फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों पर नजर
चार हाथी व हथिनी गुलदार की तलाश कर रहीं हैं।
100 से ज्यादा वनकर्मी और विशेषज्ञ तलाश में जुटे हुए हैं।
17 जुलाई से अब तक गुलदार चार जान ले चुका है।
दो ड्रोन भी गुलदार की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बहू को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ी सास - फोटो : अमर उजाला
गुलदार से बचने के लिए बरतें सावधानी, करें ये काम
-खेतों में दाे या उससे अधिक के समूह में जाएं
-गन्ना काटने से पहले वन्य जीव भगाने के लिए हांका करें
-खेत में मोबाइल या रेडियो पर तेज आवाज में गाने चलाएं
-काम करते समय एक व्यक्ति को निगरानी के लिए लगाएं
-खेतों में काम करते समय सिर पर हेलमेट या नकपैड पहनें
-अधिक रात में खेतों पर न जाएं, खेतों की निगरानी मचान से करें
-वन्य जीव दिखने पर वन अधिकारियों को तुरंत सूचना दें

यह न करने की दी गई सलाह
-खेतों पर अकेले न जाएं, छोटे बच्चों को अकेले न भेजें
-गन्ने की कटाई बैठकर या झुककर न करें
-खेतों की रखवाली करते समय भूमि या चारपाई पर न सोएं
-वन्य जीव दिखने पर उसे न छेड़े और उसके रास्ते में न आएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुलदार की तलाश में जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
सात माह में इन लोगों की ली जान
17 फरवरी 23 को नगीना के गांव किरतपुर में किशोरी अदिति को मारा
4 मार्च 23 नहटौर के गांव बल्लाशेरपुर में मासूम पूर्वी को मारा
18 मार्च 23 नगीना के गांव काजीवाला में मिथिलेश को मारा
19 अप्रैल 23 को अफजलगढ़ के गांव सीरवासचंद में तुंगल सैनी को मारा
23 अप्रैल 23 की रात रेहड़ के गांव उदयपुर चांदपुर में मासूम अर्शी को मार डाला
25 अप्रैल रेहड़ के गांव मूसापुर में खुशी छह वर्ष को ले गया और मार डाला
26 अप्रैल सुबह घूमने निकले युवक राहुल को मारा
21 जून को अफजलगढ़ के गांव मोहम्मदपुर राजौरी निवासी कमलेश देवी को उत्तराखंड की सीमा में मारा
22 जून रेहड़ के गांव मच्छमार में गुलदार ने हमला कर दस वर्षीय बच्चे को मारा
17 जुलाई को कोतवाली देहात गांव मखवाड़ा में महिला गुड्डी को मारा
27 जुलाई को गांव तेलीपुरा में युवक 18 वर्षीय संदीप को मार डाला
30 जुलाई को रेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा में बनैली नदी के पास जमना देवी 19 वर्ष को मार डाला
02 अगस्त को सिंकदरपुर में जंगल गए एक व्यक्ति को मार डाला, उसका मांस भी खा गया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें