फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...

Thu, 06 Apr 2023 08:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
1 of 9
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना में पूजा करने के लिए घर से निकले व्यापारी की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाने के बाद आग लगा दी गई। खेत में पेड़ के नीचे ही व्यापारी का अधजला शव पड़ा मिला। गला घोंटने के बाद फांसी के फंदे पर लटकाने की आशंका जाहिर की जा रही है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। इस हत्याकांड से आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई।

नगीना थाना क्षेत्र के गांव बघाला के रहने वाले बलराज सिंह चौहान (55) की नहटौर में सरिया-सीमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे बलराज सिंह गांव के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए। इसी समय पूजा के लिए जाना उनकी दिनचर्या में शामिल था।

2 of 9
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटा बीत जाने के बाद भी जब बलराज सिंह चौहान घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी माया देवी तलाश करते हुए मंदिर तक पहुंच गई। मंदिर में बलराज सिंह नहीं थे, जबकि उनकी चप्पल और पूजा की थाली वहां पड़ी मिली। उनके साथ तमाम गांव वाले भी खोजबीन में जुट गए। 

3 of 9
व्यापारी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
उधर, करीब सात बजे खेत में मिट्टी भरने जा रहे एक किसान ने पेड़ पर लटके हुए एक व्यक्ति को जलते हुए देखा, इस किसान ने गांव में दौड़ कर यह खबर दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो बलराज सिंह का शव पेड़ के नीचे पड़ा आग में जल रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर आग बुझाई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने मौके पर मिले अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, एएसपी देहात राम अर्ज ने भी मौका मुआयना किया।

4 of 9
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
आशंका जाहिर की जा रही है कि गला घोंटकर हत्या किए जाने के बाद शव को रस्सी के फंदे में पेड़ पर लटका दिया, इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई होगी। वहीं मौके पर रस्सी का फंदा भी जला हुआ मिला है, जिससे अनुमान लगाया गया कि फंदा जल जाने की वजह से शव जलते-जलते नीचे गिर गया।

5 of 9
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उधर, मृतक बलराज सिंह चौहान की पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही विजय सिंह व उसके भाई पवन पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 9
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गांव की एक महिला के संग देख लेने पर दी थी हत्या की धमकी
व्यापारी बलराज सिंह हर रोज गांव के मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए जाते थे। बताया गया कि मंदिर जाते समय ही बलराज सिंह ने पड़ोस के ही रहने वाले विजय को गांव की एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तब बलराज सिंह ने गलत काम बताते हुए ऐसा नहीं करने की हिदायत दी थी। मृतक की पत्नी ने तहरीर में इस बात का जिक्र करते हुए कहा है कि विजय सिंह को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लेने के बाद उसने जान से मारने की धमकी दी थी। यह बात बलराज सिंह ने अपनी पत्नी समेत गांव के चार पांच लोगों को भी बता दी थी। 

बताया जा रहा है कि इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत होने की भी चर्चा थी। माना जा रहा है पंचायत में महिला के साथ देख लिए जाने की बात खुलने और बदनामी के डर से आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

7 of 9
व्यापारी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद गन्ना तौलने के लिए पहुंच गया आरोपी
बताया जा रहा है कि पूरा गांव घटनास्थल पर मौजूद था, जबकि हत्यारोपी को गन्ना क्रय केंद्र पर देखा गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी विजय गन्ना तौलने के लिए सवेरे ही क्रय केंद्र पर पहुंच गया था। जिससे किसी को शक भी नहीं होने पाए।

मंदिर से लौटकर करना था हवन
बलराज सिंह को मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद घर लौटकर हवन भी करना था। हवन में शामिल होने के बाद शास्त्री भी घर पहुंच गए थे। लेकिन बलराज सिंह मंदिर जाने के बाद घर ही नहीं लौट पाए। घर में रखा हवनकुंड यूं ही रह गया। माना जा रहा है कि हत्यारोपी मंदिर से ही बलराज सिंह को उठाकर ले गए होंगे।

8 of 9
शादी - फोटो : अमर उजाला
बेटियों की हो चुकी हैं शादी
मृतक बलराज सिंह के पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। बेटा बनारस में पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटियों की शादी हो चुकी हैं। घर में बुजुर्ग मां कृष्णा व पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

9 of 9
एसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : Amar Ujala baghpat
बलराज चौहान का अधजला शव खेत में पड़ा मिला है। मामले में गांव में ही विजय सिंह और उसके भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उनके पति ने विजय को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके कारण विजय सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी। हत्यारोपी विजय सिंह को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें