फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case: हत्यारों के नहीं कांपे हाथ, 9वीं के छात्र को दी ऐसी मौत, कांप उठा लोगों का कलेजा, देखिए तस्वीरें

Thu, 29 Sep 2022 09:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
बिजनौर में छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
बिजनौर में छात्र रोहित के हत्यारों की तलाश में पुलिस गुरुवार की शाम को नगीना के एमएम इंटर कॉलेज पहुंची। वहां शिक्षकों से उसके बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही स्कूल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए। माना जा रहा है कि हत्यारे स्कूल के आसपास से ही उसे उठाकर ले गए होंगे।

एमएम इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र रोहित कुमार की धामपुर में हत्या की सूचना मिलने के बाद स्कूल के शिक्षक सकते में है। नगीना पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। एमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर ने बताया कि उन्हें नगीना पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम सूचना मिली कि उनकी कॉलेज के छात्र की धामपुर क्षेत्र में हत्या हो गई है।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि जिस छात्र की धामपुर क्षेत्र में हत्या हुई है। वह छात्र ग्राम काजीवाला का रहने वाला है और कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। उन्होंने बताया कि छात्र आज स्कूल में आया था और 12 बजे स्कूल से छुट्टी लेकर में चला गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पुलिस द्वारा कॉलेज पहुंचकर जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो मृतक छात्र स्कूल की छुट्टी के समय अन्य तमाम छात्रों के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया कि मृतक छात्र के परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मृतक की पीठ से मिले स्कूल का बैग से हुई पहचान
मृतक रोहित की पीठ पर स्कूल का बैग लदा हुआ था। स्कूल के बैग में मिले परिचय पत्र के आधार पर ही मृतक की शिनाख्त हुई। बताया गया कि मृतक एमएम इंटर कॉलेज में नगीना में कक्षा नौवीं का छात्र था। पुलिस ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करने पर पता चला है कि वह गुरुवार को स्कूल आया था। अवकाश के बाद घर चला गया था। मृतक का शव जिस स्थान से बरामद हुआ है, वहां पर काफी खून पड़ा हुआ था। देखने से लग रहा था कि हमलावर दो से अधिक हो सकते हैं।

4 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
घटनास्थल के पास बाग में कोठरी बनी हुई है। इस कोठरी के पास कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। अनुमान है कि रोहित की हत्या करने से पहले हमलावरों ने आपस में मिल बैठकर शराब पी है और बाद में घटना को अंजाम दिया गया है। यदि मृतक की पीठ से स्कूल का बैग बरामद नहीं होता तो शायद मृतक की शिनाख्त हो पाना मुश्किल था। स्कूल के परिचय पत्र से ही मृतक की शिनाख्त रोहित वाल्मीकि काजीवाला नगीना के रूप में हुई।
विज्ञापन

5 of 7
बिजनौर में किशोर की हत्या। - फोटो : amar ujala
दोपहर एक बजे से बंद आ रहा था फोन
देर रात पुलिस थाने पहुंचे मृतक के छोटे भाई अमित ने बताया कि मृतक रोहित उनका सबसे बड़ा भाई था। उसका छोटा भाई प्रियांशु एमएम इंटर कॉलेज में ही आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उन्होंने रोहित को दिन में 1:00 बजे फोन किया था, लेकिन उसका फोन नहीं लगा। फिर शाम तक जब उसका फोन नहीं लगा तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने काफी तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं लगा। बाद में पुलिस की ओर से मिली सूचना से पता लगा कि धामपुर में जो शव बरामद हुआ है। वह उनके भाई का ही है। बताया गया कि काजीवाला गांव में उनके केवल दो ही घर है। बताया कि उनकी और उनके भाई की गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
रोहित के मोबाइल से खुल सकता है हत्या का राज
छात्र रोहित के परिजनों की माने तो वह अपने पास मोबाइल रखता था, जिस पर दोपहर में परिजनों ने कॉल भी की थी। उसका मोबाइल दोपहर एक बजे से बंद आ रहा था। पुलिस का दावा है कि शव के पास से कोई मोबाइल नहीं मिला है। माना जा रहा है कि रोहित के मोबाइल से ही उसकी हत्या का राज खुल सकता है। पुलिस उसके मोबाइल की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
छात्र रोहित की हत्या क्यों हुई और किसने की, यह पुलिस और छात्र के परिजनों के लिए अभी पहेली बनी हुई है। परिजनों का यहां तक दावा है कि रोहित की किसी से रंजिश नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें