फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: हिजाब पहनकर स्कूल आईं छात्राएं, प्रधानाचार्य ने निकाला, वीडियो वायरल

Tue, 13 Aug 2024 12:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

हिजाब पहनकर आने पर छात्राओं को एक विद्यालय से निकाल दिया गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक गांव के विद्यालय में प्रधानाचार्य ने हिजाब पहनने पर छात्राओं को स्कूल से निकाल दिया। यह आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीओ नगीना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को कुछ छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया कि उन्हें हिजाब में आने पर स्कूल से निकाल दिया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि अपने परिजनों को बुलाकर लाओ। छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य से बात की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के एक नेता तथा ग्राम प्रधान भी विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी की। इससे यह मामला तूल पकड़ गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ नगीना राकेश वशिष्ठ ने दोनों पक्षों से बात की और समझाया। सीओ ने बताया कि विद्यालय में ड्रेस कोड को लेकर विवाद था। प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं से यूनिफॉर्म में आने को कहा गया था। मामला शिक्षा विभाग का है। पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था बनाने का है। बहरहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें