फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही...पंडाल में लगी आग: तीन घंटे तक हर तरफ चीख-पुकार और भगदड़, जले चेहरे बता रहे थे हादसे की भयावहता

Mon, 03 Oct 2022 11:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
1 of 7
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
भदोही के नरथुआं स्थित दुर्गा पंडाल में भीषण आग से तीन घंटे तक चीख-पुकार और भगदड़ की स्थिति बनी रही। भदोही डीएम गौरांग राठ के मुताबिक, हादसे में तीन बच्चे समेत पांच की मौत हो गई और 66 से अधिक लोग झुलस गए। रविवार देर शाम हुए हादसे के बाद पंडाल से लेकर सीएचसी और निजी अस्पताल तक हर कोई भाग दौड़ लगाता रहा।

झुलसे बच्चों और महिलाओं की स्थिति भीषण अग्निकांड की भयावहता को दर्शा रही थी।औराई के नरथुआं स्थित दुर्गा पूजा पंडाल की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। आग से झुलसे बच्चों की चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक अस्पतालों में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

2 of 7
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब आठ बजे जैसे आग लगी तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। करीब 20 मिनट बाद दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर भदोही और ज्ञानुपर से भी दमकल की गाड़ियां पहुंची। इधर झुलसे बच्चों और महिलाओं को अस्पताल ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। घटना के बाद डीएम गौरांग राठी, एसपी डॉ. अनिल कुमार सहित पुरा पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।।
विज्ञापन

3 of 7
पंडाल में आग लगने से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भदोही- औराई मार्ग पर स्थित दुर्गा पंडाल में भीषण आग ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। घटना में आयोजन समिति की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। पंडाल स्थल पर चलने वाले शो में प्रोजेक्टर के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रम दिखाए जा रहे थे। गुफानुमा बने स्थल में आने-जाने का सिर्फ एक ही रास्ता था। आग लगने के बाद अंदर भगदड़ मच गई। इससे कई महिलाएं और बच्चे गिर गए। आग तेजी से फैली और उसके चपेट में सभी आ गए।

4 of 7
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
औराई तहसील क्षेत्र में नरथुआं स्थित पंडाल सबसे आकर्षक बनता है। यहां नवरात्र में धार्मिक शो भी प्रोजैक्टर के माध्यम से दिखाया जाता है। उक्त शो देखने के लिए नरथुआं, उपरौठ, बारीगांव, औराई, घोसिया, भवानीपुर, जेठूपुर, उगापुर, औराई सहित दर्जन भर से अधिक गांव की महिलाएं और बच्चे पहुंचते हैं। रविवार को भी उक्त गुफानुमा स्थल पर 150 से अधिक महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शार्ट सर्किट से आग लगी तो अंदर भगदड़ मच गई। आने-जाने का एक मात्र गेट होने से बच्चे और महिलाएं अंदर ही गिर गईं। उक्त गुफा फाइबर और प्लास्टिक के पन्नी से बनाई गई थी। इससे कुछ ही पलों में पूजा पंडाल धू-धू कर जलने लगे। वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अधिकतर लोग झुलस गए। 
विज्ञापन

6 of 7
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि तीन साल पूर्व भी उक्त पंडाल में आग लगी थी, लेकिन उस दौरान समिति के लोगों ने किसी तरह आग बुझा ली थी। तीन साल पूर्व की हुई घटना के बाद भी अधिकारियों ने न तो वहां की तैयारियां देखी न ही आयोजन समिति की ओर से दी गई व्यवस्था ही जांची जबकि पंडाल में भारी भीड़ उमड़ रही थी। अगर पहले ही पंडाल में आने-जाने की व्यवस्था की गई होती तो घटना इतनी बड़ी नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग - फोटो : अमर उजाला
औराई में पूजा पांडाल में आग लगने के बाद झुलसने वालों को पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल तक पहुंचाया। इसमें करीब 38 पीड़ितों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जबकि 15 घायलों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के बर्न वार्ड में लाया गया। बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में भी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें