बरेली में अमर उजाला कार्यालय का आंगन गुलों से गुलजार हो गया है। पूरा परिसर फूलों से महक रहा है। मौका तीन दिवसीय ‘पुष्प प्रदर्शनी 2023’ का। अमर उजाला परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें गार्डन, कट फ्लॉवर, सीजनल और बोंजाई श्रेणी के 950 से अधिक किस्मों के पौधे शामिल किए गए। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण विभिन्न किस्मों के आकर्षक फूलों के पौधे रहे। पहले दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दिनभर काफी संख्या में प्रदर्शनी शहर के पुष्प प्रेमियों का तांता लगा रहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीनगला के विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी देखी। छात्र-छात्राओं ने सभी किस्मों के फूलों को उत्साह पूर्वक देखा। फूलों की किस्मों से जुड़े सवाल भी शिक्षिकाओं से किए।
विज्ञापन
2 of 7
पुष्प प्रदर्शनी देखतीं एडीएसआईसी डॉ अलका शर्मा और डीपीओ नीता अहिरवार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि एडीएसआईसी डॉ अलका शर्मा और विशिष्ट अतिथि डीपीओ नीता अहिरवार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल किए गए पौधों की काफी सराहना की।
विज्ञापन
3 of 7
एडीएसआईसी डॉ अलका शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
डॉ अलका शर्मा ने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी में आना उनके लिए एक सुखद और यादगार अनुभव है। प्रकृति के विभिन्न रंगों का सानिध्य बेहद सुकून भरा है। फूलों से ही जीवन में रंग और खुशबू है।
4 of 7
डीपीओ नीता अहिरवार
- फोटो : अमर उजाला
डीपीओ नीता अहिरवार ने कहा कि दिनभर की कार्यशैली में कागजों के बीच रहते-रहते यूं प्रदर्शनी में फूलों के बीच रहना आखों को सुकून देने वाला है। फूलों की इतनी सारी विविधता देखना और देखते रहना अद्भुत है।
विज्ञापन
5 of 7
पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इसके लिए जितनी सराहना इन फूलों की हो रही है, उतनी ही सराहना के पात्र हैं वो लोग जिन्होंने इन फूलों की देखभाल की है। पौधों का विशेष रख-रखाव और इनकी सुंदरता बहुत हद तक उन्हीं हाथों का कमाल है।
विज्ञापन
6 of 7
पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
यदि आप भी प्रदर्शनी में शामिल होना चाहते हैं तो अमर उजाला परिसर में आपका स्वागत है, साथ ही यदि आप भी फूलों के रख-रखाव के शौकीन हैं, या अच्छी किस्म के पौधे रखते हैं, और प्रदर्शनी में उन्हें शामिल करना चाहते हैं तो प्रदर्शनी में पंजीकरण के साथ अपने पौधों को भी प्रदर्शनी का हिस्सा बना सकते हैं।
अमर उजाला की ओर से प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ‘पुष्प प्रदर्शनी 2023’ का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 17, 18 और 19 मार्च तक चलेगी। प्रदर्शनी के समापन पर विभिन्न श्रेणी की विजेता प्रविष्टियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से नवाजा जाएगा।