प्राचीन बाबा अलखनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
अलखनाथ मंदिर
किला क्षेत्र स्थित शहर का प्रसिद्ध मंदिर अलखनाथ यहां का प्राचीनतम शिवालय है। इसका सही समय तो नहीं मिलता, मगर कई हजार वर्ष पुराना बताया जाता है। मंदिर के महंत बाबा कालू गिरि महाराज ने बताया कि यहां पहले बांस का जंगल हुआ करता था। तब एक बाबा आए थे, जिन्होंने यहां एक बरगद के नीचे कई वर्षों तक तपस्या कर धर्म की अलख जगाई थी। पास में ही शिवलिंग भी स्थापित था। बाद में इसी बरगद के नीचे उन्होंने समाधि ले ली। चूंकि बाबा ने यहां अलख जगाने का काम किया था, इसी लिए मंदिर का नाम अलख नाथ बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुआ। अलखनाथ मंदिर एक सिद्धस्थल है। वर्तमान में शहर का यह सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।