Amar Ujala Sadbhawana Pulao: बरेली में अमर उजाला की ओर से दिवाली कार्निवल में सौहार्द और एकता का संदेश देने के लिए सद्भावना पुलाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शहर के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग मिल रहा है।
बरेली में अमर उजाला सद्भावना पुलाव के लिए हर कोई मुट्ठी भर चावल का योगदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को लालायित है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर में शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सहित प्रबुद्धजन एकत्र हुए। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि यह पुलाव समाज में सद्भाव बढ़ाएगा। सौहार्द की खुशबू हर घर तक पहुंचेगी। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। ऐसे आयोजन के लिए अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, अपने संगठन के कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। जरूरतमंद लोगों तक पुलाव बंटवाने के सुझाव दिए।
विज्ञापन
2 of 7
अनूठे अभियान से प्रबुद्धजन भी जुड़े
- फोटो : अमर उजाला
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर आईसीएआई के बरेली चैप्टर के अध्यक्ष रवि जौहरी, सीए शरद मिश्रा, रवींद्र अग्रवाल, अरविंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, दिव्यांशु सक्सेना, नवीन अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, मुदित मनोहर, विभु अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल मेहरोत्रा आदि चर्चा में शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 7
अपना योगदान देते तपेश्वरनाथ मंदिर से जुड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
चावल दान कर बने सहभागी
बाबा धोपेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सद्भावना रथ पहुंचा तो महंत शिवा नंद गिरि, महंत लक्ष्मी नारायण गिरि व मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों के नेतृत्व में लोगों ने चावल का दान दिया। पुजारी देवकी नंदन जोशी, लक्ष्मी देवी, सत्यधीर उपाध्याय, नरेश उपाध्याय, विकास गिरि, लक्ष्मी शर्मा, हिमांशु गिरि, राम आसरे गोस्वामी व नितिन गिरि शामिल रहे।
4 of 7
चर्च में पहुंचा सद्भावना रथ
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने दिया योगदान
सिविल लाइंस स्थित द क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर इंचार्ज पादरी सुनील के मसीह, डॉ. डोनाल्ड बी लाल, दयानिधि दिल्लू, शैलेश स्मार्ट, देवाशीष मार्टिन संदीप सिंह, अरविंद सैमुअल, अभिषेक श्रेष्ठ, अंशुमन पैट्रिक, विसेंट प्रकाश सिंह, जतिन राय, आर्यन सैमुअल, शशांक स्मार्ट आदि ने योगदान किया।
विज्ञापन
5 of 7
मुस्लिम समाज ने भी दिया योगदान
- फोटो : अमर उजाला
इनका भी रहा सहयोग
कांकर टोला स्थित खानकाह तहसीनिया पर प्रबंधक सुहैब रजा खां के साथ डॉ. शाहजेब हसन, वसीम अहमद शानू, अनीस सकलैनी, हसन दानिश रजा, शाहरूख, मोहसिन, जुल्फिकार, अनस रजा, तारिक खान, आशु रजा, परवेज आदि ने चावल का सहयोग किया।
विज्ञापन
6 of 7
गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने दिया योगदान
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा सचखंड दरबार में प्रधान रविंद्र पाल सिंह कालरा, सचिव गुरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष अरुन कुमार, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कौशल पाल सिंह, गुरमीत सिंह नामधारी, दर्शन लाल सिंह, निर्भय सिंह आदि का सहयोग रहा।
सद्भावना पुलाव में अपना योगदान देते सरन अस्पताल के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सरन अस्पताल पर डॉ सुदीप सरन, डॉ. भारती सरन, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. जीएस खंडूजा, प्रदीप सिंह, सुनील, पुनीत, आदिल आदि ने चावल दान किया। सिंधुनगर कॉलोनी में डॉ. जीआर भरवानी, लेखराज मोटवानी, जितेंद्र देवनानी, हरीश मोजानी, ज्योति, निकिता, सविता ठकवानी, दीप परवानी, पियूष मोटवानी, दयाल पुर्षवानी आदि ने चावल दान किया।