फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली नीलम हत्याकांड: 'मुझे नहीं लगता ज्यादा दिन जिंदा रहूंगी...', मृतका की बेटी ने जताया जान का खतरा

Sun, 15 Jan 2023 12:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
पीड़िता मनी सक्सेना, आरोपी पति मनमोहन - फोटो : अमर उजाला
बरेली के नीलम हत्याकांड मामले में मृतका की बेटी मनी सक्सेना ने सीएम हेल्पलाइन पर नई शिकायत के साथ ही वीडियो वायरल किया है। उसने आरोप लगाया है कि जेल में बंद उसका पति मनमोहन जब कोर्ट में आता है तो उसे धमकाता है। आरोपी साक्षी शुक्ला आदि के परिवार के लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। उसे जान का खतरा है। बता दें कि नीलम सक्सेना को उसके दामाद मनमोहन ने कार से कुचल कर मार डाला था।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली मनी सक्सेना का अपने पति मनमोहन से विवाद चल रहा था। 25 सितंबर को मनी अपने परिवार वालों के साथ मनमोहन के पास जा रही थी। इससे पहले मनमोहन ने धमकाया था कि अगर वह उसके घर आई तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। मनी की मां नीलम अपने पति अनिल और बेटे मुकुल के साथ बाइक पर थी। आरोप है कि मनमोहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार कर नीलम को कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यह घटना आईवीआरआई पुल पर हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का निकला, जो साजिश के तहत की गई थी। वारदात में प्रयुक्त कार राजेंद्रनगर के झूलेलाल गेट से बरामद हुई थी। आरोपी मौके से भागने के बाद कार को झूलेलाल गेट के पास छोड़ गए थे।

विज्ञापन

3 of 5
आरोपी नैना कश्यप और साक्षी शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
मृतका की बेटी मनी सक्सेना ने आरोपी पति मनमोहन समेत उसकी दो महिला मित्रों नैना कश्यप और साक्षी शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी मनमोहन और उसकी महिला मित्रों को जेल भेज दिया था। 

4 of 5
पीड़ित मनी सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
अब मनी सक्सेना ने आरोपी पति पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। मनी का आरोप है कि मनमोहन जब भी तारीख पर कोर्ट में आता है तब उसे धमकाता है। पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी नैना कश्यप और साक्षी शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
आरोपी मनमोहन की महिला मित्र भी फैसले के लिए दबाव बना रही हैं। मनी ने मनमोहन से खुद और परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें