फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpuri Kheri: नाग को भगाने का प्रयास किया तो फन फैलाकर खड़ी हो गई नागिन, डर कर दूर हट गए लोग

Tue, 10 Jan 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 5
नाग-नागिन को भगाने का प्रयास करते लोग - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। शीतलहर और गलन से इंसान ही नहीं जीव-जंतु भी बेहाल हैं। मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद गुनगुनी धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकले। बांकेगंज में स्टेशन रोड पर दोपहर को नाग-नागिन का जोड़ा भी धूप सेंकने के लिए झाड़ियों से निकल कर सड़क पर आ गया। फन फैलाए नाग-नागिन को देखकर लोग डर गए। जो जहां था, वहीं ठहर गया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा। नाग-नागिन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने सांपों को भगाने का प्रयास किया। इस पर एक सांप ने फन फैला दिए, जिससे लोग डर गए। लोगों में चर्चा रही कि जिस सांप ने फन फैलाया वह नागिन है। काफी देर बाद नाग-नागिन दोबारा अपने प्राकृतिक आवास में चल गए। 
विज्ञापन

2 of 5
सड़क किनारे नाग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सवेरे कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर बाद कोहरा छटा और गुनगुनी धूप खिली। इसी दरम्यान प्लेटफार्म के बाहर स्टेशन रोड किनारे झाड़ियों से नाग-नागिन का जोड़ा निकलकर धूप में आ गया। 

विज्ञापन

3 of 5
रेल ट्रैक पर नागिन - फोटो : अमर उजाला
सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर जब नाग-नागिन के जोड़े पर पड़ी तो वे डर गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। लोग चर्चा करने लगे कि दोनों सांपों में एक नाग और दूसरी नागिन है। 

4 of 5
रेल पटरी पर जाती नाग - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर तक दोनों नाग-नागिन वहीं फन फैलाकर मौजूद रहे। बाद में एक नाग रेंगता हुआ रेलवे ट्रैक पर दोनों पटरियों के बीच जा पहुंचा। लोगों ने डंडे से नाग को भगाने का प्रयास किया तो नागिन ने फन फैला दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाग-नागिन के जोड़े का वीडियो बनाते युवक - फोटो : अमर उजाला
नाग-नागिन के जोड़े को देख लोगों में अफरातफरी रही। रास्ता चलने वाले लोगों के कदम ठिठक गए। करीब आधे घंटे बाद नाग-नागिन जब वहां से हटे, तब जाकर सड़क पर आवागमन शुरू हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें