फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड: दुष्कर्म के बाद की गई थी बहनों की हत्या, तीन डॉक्टरों के पैनल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 15 Sep 2022 02:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 8
lakhimpur kheri casea - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। साथ ही गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। गुरुवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। करीब तीन घंटे तक डॉ राजेन्द्र कुमार, डॉ अर्चना और डॉ शोएब अख्तर ने पोस्टमार्टम किया है। इस दौरान पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के दौरान महिला डॉक्टर और किशोरियों के परिवार के लोग भी मौजूद थे। फिलहाल दोनों बहनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। शवों को एबुलेंस से गांव में पहुंचा दिया गया है। अब पुलिस मुकदमे में धाराएं बढ़ा सकती है। एससी-एसटी एक्ट की धाराएं मुकदमे में बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन

2 of 8
आईजी के समझाने पर धरना समाप्त हुआ - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिले। मां का कहना है कि एक घंटे पहले उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य युवक उनकी दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे। दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
निघासन में मिले दो बहनों के शव - फोटो : अमर उजाला
घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब रात करीब 11 बजे जाम खत्म किया गया। तीन आरोपी दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं। मां के मुताबिक, चारों आरोपी अचानक घर में घुस आए। 

4 of 8
लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर - फोटो : अमर उजाला
हाथापाई करते हुए वे लोग उनकी 17 और 14 वर्षीय दो बेटियों को उठाकर ले जाने लगे। रोकने पर एक आरोपी ने मां को धक्का देकर गिरा दिया। अन्य आरोपी दोनों बहनों को जबरन बाइक पर लादकर गांव से बाहर भाग गए। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 

 
विज्ञापन

5 of 8
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे बाद इसी गांव के ही एक खेत में दोनों बहनों के शव खैर के पेड़ से लटके मिले। बड़ी बहन का शव ऊपर, जबकि छोटी बहन का शव नीचे लटका था। छोटी बहन के घुटने जमीन पर टिके थे। बड़ी बहन हाईस्कूल और छोटी आठवीं में पढ़ती थी। 
विज्ञापन

6 of 8
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
दो बहनों की मौत मामले में गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन - फोटो : एएनआई
आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है। दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन - फोटो : एएनआई
आरोपी बहला-फुसलाकर किशोरियों को ले गए थे खेत
एसपी के मुताबिक, आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला खेत में ले गए थे। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नहीं था। सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कबूल की है। मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी। लेकिन बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शवों को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें