फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड: शादी, दुष्कर्म, हत्या और मुठभेड़...सुहैल और जुनैद की बहनों से थी दोस्ती; अब तक के 10 अपडेट्स

Thu, 15 Sep 2022 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
lakhimpur kheri casea - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हत्या की गई थी। वारदात में कुल छह लोग शामिल हैं। नामजद छोटू समेत छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों में छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ शामिल हैं। एक अभियुक्त जुनैद को पुलिस ने झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी जुनैद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कल ऐसी बात सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया, जोकि गलत है। आरोपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 10
आईजी के समझाने पर धरना समाप्त हुआ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात में कुल छह लोग शामिल हैं। नामजद छोटू समेत छह अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। 

विज्ञापन

3 of 10
निघासन में मिले दो बहनों के शव - फोटो : अमर उजाला
आरोपी छोटू, सुहैल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन आरिफ हैं। एक अभियुक्त जुनैद की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी हुई है। जुनैद के पैर में गोली लगी है। 

4 of 10
ग्रामीणों से हुई पुलिस की नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
पांच अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य साजिश कर्ता पड़ोस में रहने वाले छोटू ने ही किशोरियों से सुहैल और जुनैद की दोस्ती कराई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 10
लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहने वाला छोटू घटना के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी दोनों बहनों को बहला फुसला के खेत में ले गए थे। 

 
विज्ञापन

6 of 10
घटना की जानकारी देते एसपी संजीव सुमन - फोटो : ANI
एसपी ने बताया कि सुहैल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात स्वीकारी है। बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए थे और वहां दुष्कर्म किया।

 
विज्ञापन

7 of 10
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन - फोटो : एएनआई
शादी की जिद पर अड़ गईं थी किशोरियां, तो गला दबाकर मार डाला
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि दोनों लड़कियां उनसे शादी की जिद पर अड़ गई थीं, जिसके बाद तीन आरोपियों सुहैल, जुनैद और हफीजुल्लाह ने दुपट्टे से दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी। 

 

8 of 10
ग्रामीणों से हुई पुलिस की नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए दो आरोपियों कलीमुद्दीन और आरिफ को भी मौके पर बुलाया। जिन्होंने लड़कियों को फंदे पर लटकाने में मदद की। ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे।

9 of 10
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन - फोटो : एएनआई
पोस्टमोर्टम पूरा हो गया है लड़की के शव अस्पताल से घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों ने कहा कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती, अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे। मेडिकल सूत्रों के मुताबिक, गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हो गई है। दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाई जा रही है।

 
विज्ञापन

10 of 10
ग्रामीणों को समझाते एसपी संजीव - फोटो : अमर उजाला
नहीं लगाई गई अपहरण की धारा
घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपहरण की धारा नहीं लगाई गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें