बरेली की कंचन मिश्रा के हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। आरोपी पति ने पहले घर में गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की थी। लेकिन अब बरेली पुलिस की जुबान से कंचन मिश्रा की हत्या की नई कहानी मंगलवार को सामने आई। पुलिस की लिखापढ़ी के मुताबिक सुनील शास्त्री अपनी पहली पत्नी सीमा के साथ कंचन को लेकर रामगंगा पहुंचा था जहां तीनों ने पहले गंगा स्नान किया और फिर सुनील ने अंधेरे में ही चाकू मारकर कंचन की हत्या कर दी और शव अखा तिराहे पर फेंक दिया। इससे पहले सुनील शास्त्री ने अपने बयान में कंचन की हत्या पीलीभीत में अपने ही घर में करना कबूल किया था।
विज्ञापन
2 of 7
kanchan murder case
- फोटो : अमर उजाला
उम्मीद थी...पुलिस कंचन के मायके वालों को पकड़ेगी
पुलिस के मुताबिक सुनील ने बताया कि उसने रामगंगा के पास हत्या करने और नाक काटने के बाद शव इसलिए डाला था ताकि लोग इसे कंचन के मायके वालों की हरकत समझें और वह बच जाए। सुनील के मुताबिक कंचन लंबे समय से मायके में थी। उसे पता था कि एक युवक से उसकी मोबाइल पर काफी बात होती है। कंचन के उसके पास रहने से उसके घरवाले खफा भी थे।
विज्ञापन
3 of 7
कंचन हत्याकांड की आरोपी सीमा और सुनील शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
वह लोगों से कहते थे कि लड़की ने उनकी नाक कटा दी, काश ये पैदा न हुई होती। उसने इसी बात का फायदा उठाने की कोशिश की। उसने पुलिस को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की थी कि वह काफी समय से अपने घर थी, वह उसकी हत्या कैसे कर सकता है। पुलिस ने जब कंचन की कॉल डिटेल के आधार पर उसके पीलीभीत जाने की पुष्टि होने की बात कही तो उसने हत्या की बात स्वीकार की।
4 of 7
kanchan murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जिन्हें गवाह बता रही.. वे खुद अलाप रहे कुछ और ही राग
कंचन के भाई भरत की ओर से पहले दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को पुलिस के हत्या की कहानी बदलने के बावजूद भरत मीडिया के सामने कंचन की पीलीभीत स्थित सुनील शास्त्री के घर पर ही हत्या की बात कहते हुए उसके मां-बाप और बहन का नाम एफआईआर में शामिल न करने पर आपत्ति जताता रहा।
विज्ञापन
5 of 7
kanchan murder case
- फोटो : अमर उजाला
उसका तर्क था कि सुनील के घर में जब इन लोगों की मौजूदगी में कंचन की हत्या हुई तो पुलिस उन्हें आरोपी क्यों नहीं बना रही है। बहरहाल पुलिस ने सुनील और सीमा को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। सुनील ने गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल सुनील और सीमा ही हत्यारोपी के तौर पर पहचाने गए हैं। हो सकता है कि विवेचना में कुछ और तथ्य सामने आए। आरोपियों को जेल भेजा गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
6 of 7
सुनील और सीमा
- फोटो : अमर उजाला
आसान नहीं होगा कहानी साबित करना
आरोपी के पुलिस को दिए बयान की खास अहमियत नहीं होती। फिर भी अगर पुलिस सुनील शास्त्री के इसी बयान पर विवेचना में आगे बढ़ेगी तो आरोपी पक्ष मुसीबत खड़ी कर सकता है। विवेचक ने केस डायरी के साथ साक्ष्य के तौर पर सीडीआर लगाई तो फंसना तय है। आरोपी पक्ष के वकील भी सीडीआर तलब करा सकते हैं। - अब्दुल शाहिद, अधिवक्ता फौजदारी
आपको बता दें कि बिशारतगंज क्षेत्र में अखा तिराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसकी गला काटकर और चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। शनिवार को शव की पहचान कंचन के रूप में उसके भाई करगैना निवासी भरत मिश्रा ने की थी।