बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में योग को लेकर जोश रहा। स्टेडियम, परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में लोगों ने अच्छी सेहत के लिए आसन और हास्य योग किया। जिले के 53 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दरगाह आला हजरत के मदरसा मंजर-ए-इस्लाम में भी योग दिवस मनाया गया।
स्टेडियम में योग करते लोग
बारिश ने डाला खलल
डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशासनिक अधिकारियों ने योग प्रोटोकाल के अंतर्गत तकरीबन 45 मिनट तक योगाभ्यास किया। बारिश होने पर बैडमिंटन हॉल में योग किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और सीडीओ जगप्रवेश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। योग प्रशिक्षक डॉ. गरिमा सिंह ने योग आसनों व यौगिक क्रियाओं के लाभ संबंधित जानकारी दी। प्रशिक्षक नित्या शर्मा ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
2 of 9
International Yoga Day
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने भी योग की आध्यात्म और स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारी साझा की। योग सप्ताह के अंतर्गत 15 जून से आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं का भी समापन किया गया। विजेता रजत खंडेवाल, जावेद अख्तर, पारस गोयल, एकता खंडेवाल, कुसुम, शुभाली अग्रवाल, कुशाग्र शाह, विनय शर्मा, सान्या रस्तोगी आदि को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
3 of 9
International Yoga Day
- फोटो : अमर उजाला
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मिशन पब्लिक स्कूल में योग शिविर मनाया गया। श्रीश्री रविशंकर की ओर से प्रशिक्षित अवधेश शर्मा, अंजुल अग्रवाल, प्रशिक्षक नीता मूना, प्रधानाचार्य सिमरन भटनागर आदि ने सहयोग दिया। रितु योग एकेडमी की ओर से आठवीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षक रितु अग्रवाल, सेनानायक अंकित मित्तल, नीतू शर्मा, रंजना ने योगाभ्यास कराया।
4 of 9
International Yoga Day
- फोटो : अमर उजाला
क्रीड़ा भारती की ओर से डीपीएस स्कूल में योग शिविर लगाया गया। एमजेपी रुहेलखंड विवि के इंडोर स्टेडियम में कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार, उपकुलसचिव आनंद कुमार मौर्य, सहायक कुलसचिव सुनीता यादव, प्रो. पीवी सिंह, प्रो. आलोक श्रीवास्तव आदि ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
5 of 9
International Yoga Day
- फोटो : अमर उजाला
बरेली कॉलेज में आठवीं वाहिनी व 21वीं वाहिनी के कैडेट्स ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन, ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा, कर्नल सुधांशु दीक्षित, मेजर इंदु मिश्रा, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. बीनम सक्सेना, डॉ. अंचल अहेरी के साथ योग किया।
विज्ञापन
6 of 9
International Yoga Day
- फोटो : अमर उजाला
आईवीआरआई में योगाचार्य बृहमानंद के प्रशिक्षण पर निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त, संयुक्त निदेशक डॉ. केपी सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ. एसके मेंदीरत्ता, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. अभिदीत पावड़े, डॉ. नीरव कोहरवाल ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
7 of 9
International Yoga Day
- फोटो : अमर उजाला
आईएमए भवन में मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार और हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, योगाचार्य रश्मि गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. मुक्ता पागरानी, सचिव डॉ. गौरव गर्ग आदि ने योग किया।
एनईआर रेलवे में योग करते अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की ओर से डीआरएम रेखा यादव, एडीआरएम ( परिचालन) राजीव अग्रवाल समेत अन्य रेल अधिकारियों ने योग प्रशिक्षक पुष्कर के साथ योगाभ्यास किया।
8 of 9
International Yoga Day
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने किया योग
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय और जिले के सभी थानों व कार्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने योग को शहर में बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया। रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन पीसी मीना, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी, पुलिस अधीक्षक यातायात राम मोहन सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षक के निर्देशों पर अधिकारियों ने योग के कई आसन सीखे और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
दरगाह आला हजरत के मदरसा मंजर-ए-इस्लाम में भी योग दिवस मनाया गया। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि प्रधानाचार्य मुफ्ती मोहम्मद आकिल रजवी के निर्देशन में छात्रों और शिक्षकों ने योग किया। इस मौके पर मुफ्ती अय्यूब खान, मुफ्ती जमील खान, डॉ. एजाज अंजुम, मौलाना अख्तर, कारी अब्दुल हकीम, मौलाना सैय्यद शाकिर समेत अन्य शामिल रहे।