बरेली समेत पूरे मंडल में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बरेली में ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। ईदगाह में शनिवार सुबह 10:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। यहां हजारों लोग जुटे। ईदगाह पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। यहां काजी उल हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने नमाज अदा कराई। इससे पहले शाही जामा मस्जिद में सुबह 9:30 बजे नमाज हुई। नमाजियों ने देश में खुशहाली, अमन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में ईदी पाने के लिए खासा उत्साह है।
दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने अपील करते हुए कहा कि गरीबों के साथ ईद की खुशियां बांटे। लोगों में खुशियां बांटने का नाम ईद है। इसलिए गरीबों व जरुरतमंदों की खूब मदद करें। ये इंसानियत का भी त्योहार है। उन्होंने कहा कि ईद हमें इस बात की भी तालीम देती है कि हम अपने रब की रजा की खातिर इबादत करें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
बरेली ईदगाह में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दरगाह उस्तादे जमन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीरा ए आलाहजरत मौलाना मोहम्मद कैफ रजा खां कादरी ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। बता दें कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद शाम को चांद का दीदार हो गया था। इसके बाद बाजारों में लोग पहुंचे और देर रात तक खरीदारी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
3 of 7
शाहजहांपुर में ईद की नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और लखीमपुर भी अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने लोगों की ईद की दिली मुबारकबाद दी। ईद को लेकर सभी शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
4 of 7
बदायूं के उघैती में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा हुई। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर की जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे और ईदगाह पर 10 बजे नमाज अदा की गई। जिले के अन्य स्थानों पर भी नमाज अदा कर ईद की मुबारकबाद दी गई।
विज्ञापन
5 of 7
लखीमपुर में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के अमीरनगर के ईदगाह रसूलपुर में ईद की नमाज अदा की गई। यहां सैकड़ों लोग पहुंचे। नमाज के बाद देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
6 of 7
शाहजहांपुर ईदगाह में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। बड़ों के साथ बच्चे भी नमाज अदा करने पहुंचे। इसके बाद मेले का लुत्फ उठाया।