फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में गोलियां बरसाने वाला एनकाउंटर में घायल, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार, तीन लग्जरी कारें जब्त

Sun, 23 Jun 2024 08:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 8
Bareilly Firing Case - फोटो : अमर उजाला
बरेली में पीलीभीत बाईपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर शनिवार की सुबह पुलिस के सामने खुलेआम फायरिंग, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई। दबंगों के दो गुटों में हुए संघर्ष में सौ राउंड गोलियां चलीं, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई थी। बाईपास पर एक घंटे तक दबंगों का कब्जा रहा। इस गोलीकांड की गूंज लखनऊ तक पहुंची। मुख्यमंत्री कार्यालय व डीजीपी ने घटना की रिपोर्ट तलब की है। इधर, देर रात तक पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गोलियां बरसाने वाला ललित सक्सेना मुठभेड़ में पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। मामले में 12 नामजद और 150 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सीओ तृतीय अनीता चौहान - फोटो : अमर उजाला
सीओ तृतीय अनीता चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में राजीव राणा व उसके करीबियों के घर दबिश दी। देर रात तक पुलिस ने राजीव राणा गुट के चौपुला निवासी शिवकुमार, मुड़िया अहमद नगर निवासी रविंद्र व सनोज, सैनिक कॉलोनी निवासी संदेश, कृष्णानगर कॉलोनी निवासी पंकज गुप्ता, जोगी नवादा के ओमकार राठौर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

3 of 8
अस्पताल में भर्ती घायल रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
घायलों में राजेंद्रनगर निवासी रोहित कुमार, संजयनगर का रोहित ठाकुर और इंदिरा नगर का संजय उर्फ संजू पुलिस की निगरानी में है। इनके चेहरों का भी सीसीटीवी व वीडियो फुटेज से मिलान कर लिया गया है, जिसमें वे मौके पर बवाल करते नजर आ रहे हैं। तीन लग्जरी कारें भी जब्त की गई है। 

4 of 8
आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय व उसके बेटे अविरल उपाध्याय की गिरफ्तारी दिखाई गई है। आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने एसएसपी को जांच के निर्देश दिया है। आईजी ने बताया कि और भी पुलिसकर्मी या अधिकारी दोषी मिले  तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घटना के बाद एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर और दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 8
मुठभेड़ में आरोपी ललित गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बवाल के बाद देर रात 2.15 बजे दबिश के दौरान कलापुर नहर के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी ललित सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया। इज्जतनगर क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर निवासी ललित राजीव राणा गुट का सदस्य है। सीओ तृतीय अनीता ने कहा कि आरोपी के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह हुए बवाल में वह भी शामिल था। उसने फायरिंग भी की थी। 
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी केपी यादव की कार ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी माना जा रहा कृष्णपाल यादव उर्फ केपी यादव कस्बा रिठौरा के मोहल्ला खाता से लगातार दूसरी बार सभासद है। गोलीकांड में नामजद होने के बाद शनिवार को एसओजी दिनभर उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह हाथ नहीं आया। देर रात पुलिस ने आरोपी की कार को लाकर हाफिजगंज थाने में खड़ा करा दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
बीच सड़क पर की गई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
यह थी घटना 
पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबा के पास गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की मार्बल की दुकान है। शनिवार सुबह करीब छह बजे प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा व उसके पक्ष के 25 लोग जेसीबी से दुकान में तोड़फोड़ कर कब्जा हटा रहे थे। तभी आदित्य उपाध्याय अपने बेटों के साथ दुकान पर पहुंचे और उनका विरोध करने लगे। दोनों पक्ष एक-दूसरे से झगड़ा व मारपीट करने लगे। देखते ही देखते बवाल हो गया। 
विज्ञापन

8 of 8
बुलडोजर से की गई थी तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
आदित्य पक्ष ने राजीव गुट की ओर से लाई गईं दो जेसीबी पर तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बवाल रोकने की कोशिश की लेकिन सफल न हो सकी। दोनों तरफ से करीब सौ राउंड गोलियां चलीं। सड़क पर एक घंटे तक चली अराजकता से यातायात थम गया। सुबह-सुबह घर से निकले लोग जान बचाने को इधर-उधर छिपते नजर आए। घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें