फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भीड़ ने युवती को ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक का घर फूंका, पुलिस पर हमला, गाड़ी तोड़ी

Sat, 03 Aug 2024 06:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
ग्रामीणों की भीड़ ने फूंका घर - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में युवती को जबरन साथ ले जाने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक के मकान में ग्रामीणों की भीड़ ने तोड़फोड़ कर आग लगा दी। गांव चंदूपुरा शिवनगर में शुक्रवार रात हुई इस घटना का पता चलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस के वाहन में भी गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ की। किसी तरह पुलिसकर्मी गाड़ी समेत गांव से बाहर भागे। बाद में बड़ी संख्या में पुलिसबल गांव पहुंचा तो उसे देखकर हमलावर भाग गए। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
युवती को ले जाने की घटना छह दिन पहले हुई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी के बीच बृहस्पतिवार को ही युवक के परिजनों ने युवती को उसके परिवार वालों को सौंप दिया था। आरोपी युवक भी पुलिस की हिरासत में दे दिया गया। इसके बाद भी ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
गांव चंदपुरा शिवनगर में देर रात हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात करीब दस बजे ग्रामीणों ने युवक के घर पर हमला बोल दिया। भीड़ देखकर उसके परिवार वाले जान बचाकर भाग गए। इसके बाद भीड़ ने युवक के मकान की चहारदीवारी ढहा दी। अंदर घुसकर रसोई और घर में ही संचालित परचून की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।

4 of 7
घटना के बाद गांव में पहुंची फोर्स - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए लोग यहीं नहीं थमे और पांच कमरों से सामान बाहर निकालकर पूरा मकान ही आग के हवाले कर दिया। तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की गाड़ी में भी की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
किसी तरह भीड़ से बचकर भागे पुलिसकर्मियों ने सिरौली थाने में जानकारी दी तो सिरौली के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस वहां पहुंची। मगर तब तक हमलावर भाग चुके थे। बाद में पुलिस ने ही आग बुझाई और जांच-पड़ताल शुरू की। युवक का कोई परिजन पुलिस के सामने नहीं आया। 
विज्ञापन

6 of 7
भीड़ ने घर में घुसकर लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले लिखित में दिया कार्रवाई नहीं चाहते ... और कर दिया बवाल
बृहस्पतिवार को युवक पक्ष ने युवती को थाने लाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया था। परिजन उसे लेकर चले भी गए थे। उन्होंने लिखकर दिया था कि ये कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इसी वजह से पुलिस को भी इतने बड़े बवाल की आशंका नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालात नियंत्रण में हैं। घटना की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें