फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'प्यार करना सबसे बड़ी गलती थी', शादी के दिन मंडप से गायब दुल्हन ने Lover संग दी जान; नोट में लिखी ये बातें

Thu, 08 May 2025 04:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

Barabanki Missing Bride Lover Suicide:  बाराबंकी जिले में मंडप से लापता दुल्हन और उसके प्रेमी के शव फंदे से लटकते मिले हैं। चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दुल्हन ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। 
विज्ञापन
1 of 6
barabanki bride suicide - फोटो : संवाद
Barabanki Bride Suicide: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मसौली थाना इलाके में शादी के दिन मंडप से लापता हुई युवती शिल्पा का शव बुधवार को उसके प्रेमी जितेंद्र के साथ गांव के बाहर बाग में फंदे लटकता मिला। 

इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में हड़कंप है। पुलिस को मौके से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दुल्हन ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिलने के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
उधर, विवाह के दिन बेटी के गायब हो जाने के बाद घबराए परिजनों ने इज्जत बचाने के लिए बरात में आए दूल्हे की शादी अपने छोटे भाई धर्मराज की बेटी से करा दी थी। मामला मसौली थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे भरथीपुर गांव का है। यहां के राजबहादुर यादव की पुत्री शिल्पा (22) की शादी पांच मई को थी। बरात सफदरगंज क्षेत्र के प्यारेपुर सरैया से आई आई थी। लेकिन रात करीब नौ बजे द्वार पूजा के समय दुल्हन बनी शिल्पा अचानक लापता हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
बाग में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिलने के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : संवाद
इससे घरवाले घबरा गए। लापता होने के करीब 36 घंटे बाद बुधवार की सुबह लालपुर गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में एक पेड़ पर एक ही साड़ी से बने फंदे में शिल्पा और उसके प्रेमी जितेंद्र के शव लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जितेंद्र भी शादी की रात से गायब था।

4 of 6
बाग में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
घटना की जानकारी के बाद मसौली, रामनगर, बदोसराय की पुलिस के साथ सीओ रामगर गरिमा पंत मौके पर पहुंची। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शवों को कब्जे में लेकर गहन जांच पड़ताल की। इस दौरान शिल्पा के पास एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि हम अपनी खुशी से आत्महत्या कर रहे हैं। हमारे इस कदम के लिए परिवार को दोषी न ठहराया जाए। हम जीते जी नहीं मिल सके अब मर तो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
barabanki bride suicide - फोटो : संवाद
सफदरगंज के एसएचओ सुधीर कुमा सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया दोनों मौतें आत्महत्या प्रतीत हो रही हैं। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
सुसाइड नोट में किया परिवार पर तंज
चार पन्नों के सुसाइड नोट में शिल्पा ने अपने परिवार के प्रति तंज भरे शब्द लिखे हैं। इसमें लिखा है कि जब मुझे पता चला कि मेरे जानू (जितेंद्र) के खिलाफ घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है तो मैंने इसका विरोध किया। हमारे परिजन हमारी खुशी देख नहीं सके। प्यार करना हमारी सबसे बड़ी गलती थी। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की विशेषज्ञों से जांच कराने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें: UP: 140 किमी घंटे की रफ्तार, भीषण टक्कर लगते ही फटे एयर बैग, छह की मौत; हादसे में बचे अंकित ने बताई पूरी कहानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें