फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में बलिया अग्निकांड: राख हुए 50 मकान, 10 बकरियां जिंदा झुलसी, सैकड़ों लोग बेघर, नजारा देख सिहर जाएंगे!

Wed, 19 Apr 2023 02:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

बलिया में आग की घटना में 10 बकरियां जिंदा झुलस कर मर गईं। उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र की सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर घंटों देर से पहुंची। इसके कारण पूरी बस्ती राख की ढेर में तब्दील हो गई है। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान के साथ ही सैकड़ों लोग बेघर होकर खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राख हुए 50 लोगों के मकान - फोटो : अमर उजाला

बलिया में सुरेमनपुर दीयरांचल के गोपालनगर गांव की अनुसूचित बस्ती नवमी राम के टोला में दोपहर लगभग एक बजे अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग में 50 लोगों के कच्चे-पक्के मकान, रिहायशी झोपड़ी, खाद्यान्न, कपड़े, भूसा, साइकिल व अन्य घरेलू सामान सहित सब कुछ जलकर राख हो गया।

 

विज्ञापन

2 of 5
10 बकरियां जिंदा झुलसी - फोटो : अमर उजाला
अगलगी की घटना में 10 बकरियां जिंदा झुलस कर मर गईं। उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र की सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर घंटों देर से पहुंची। इसके कारण पूरी अनुसूचित बस्ती लाखों की ढेर में तब्दील हो गई है। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान के साथ ही सैकड़ों लोग बेघर होकर खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

 

विज्ञापन

3 of 5
बलिया में आग - फोटो : अमर उजाला

उक्त बस्ती में दोपहर लगभग एक बजे अचानक रामनवमी राम के घर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते देखते मेघाराम, सुरेंद्र राम, दुखीराम, दूधनाथ राम, चंद्रमा राम, संतोष राम, मनबोध राम, रामजी राम, गणेश राम, हरेंद्र राम, स्वामीनाथ राम, तूफानी यादव, कमलेश सहित 50 लोगों के आशियाना खाक में तब्दील हो गया। फायर ब्रिगेड के गाड़ी के देर से पहुंचने पर उन्हें ग्रामीणों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।

 

4 of 5
बलिया में आग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल राजू यादव के अलावा एसएचओ रेवती हरेंद्र सिंह, गोपाल नगर चौकी प्रभारी, गोपाल नगर चौकी के भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गए। पुलिस वालों ने भी आग बुझाने में ग्रामीणों का सहयोग किया। इस अग्निकांड में दो रसोई गैस सिलेंडर फटे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बलिया में आग - फोटो : अमर उजाला
भारी मात्रा में अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर नष्ट हुई है। लेखपाल राजू यादव ने बताया कि नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी जाएगी। अग्नि पीड़ितों को सरकारी सहायता प्राप्त हो सके। ग्रामीणों की माने तो इस क्षेत्र में इस गर्मी के मौसम में आग लगी की सबसे बड़ी घटना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें