जिस बेटे को अपने हाथों से दुलार कर बड़े अरमानों से पाला, उसी ने शराब के नशे में पिता की पीट-पीटकर हत्या कर डाली। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत फैली है।
ढिकाना गांव में कोहराम
बागपत में बड़ौत क्षेत्र के ढिकाना गांव में एक बुजुर्ग को उसी के ही बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला। शराब पीने से रोकने पर बेटे ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।