फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: पिता और दो बहनों की हत्या का खौफनाक राज, सदमे से रिश्तेदार की मौत, दर्दनाक थी पूरी वारदात

Tue, 16 Aug 2022 07:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
बागपत ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
बागपत जनपद में बड़ौत के पट्टी चौधरान में एक युवक ने अपने पिता बृजपाल (60) और दो बहनों ज्योति (24) व अनुराधा (17) की हत्या कर दी। जमीन से बेदखल करने के कारण युवक नाराज चल रहा था और उसने तीनों की सोते हुए लोहे के नुकीले हथियार (फाली) से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। मां शशिप्रभा ने विरोध जताया तो बेटे ने उनका भी गला दबा दिया, लेकिन पड़ोसियों के आने पर वह भाग गया। 

पट्टी चौधरान की कनिष्क विहार कॉलोनी की गली नंबर-4 निवासी शशिप्रभा के अनुसार उसके बेटे अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर रविवार की रात लगभग दो बजे घर में सो रहे उसके पति बृजपाल, उसकी दो बेटियों ज्योति और अनुराधा को फाली से वार कर मार डाला। उसने अमरपाल को रोकने की कोशिश की तो उसका भी गला दबा दिया। उसी समय शोर सुनकर मौके पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। जिन्हें देखकर अमरपाल फरार हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
बागपत ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
एक ही परिवार में तीन हत्याएं होने की सूचना मिलने पर सीओ युवराज सिंह व इंस्पेक्टर वहां पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मां शशिप्रभा की तहरीर पर आरोपी बेटे अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन

3 of 6
बागपत ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने घटना के करीब 16 घंटे बाद आरोपी अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर को खेड़ा हटाना गांव के यमुना खादर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त फाली व चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

4 of 6
बागपत ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
सदमे से शशिप्रभा के बहनोई की भी हुई मौत
मृतक ब्रजपाल की पत्नी शशिप्रभा ने बताया कि जब इस घटना के बारे में उसके बहनोई वीरपाल मलिक निवासी सैदपुर जिला गाजियाबाद को पता लगा तो सदमे से उनकी भी मौत हो गई। इन घटनाओं से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

5 of 6
बागपत ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
यमुना खादर में छुपा था आरोपी
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तिहरे हत्याकांड का आरोपी अमरपाल उर्फ लक्ष्य तोमर पहले अवैध रेत खनन भी करता था। इसलिए हत्या करने के बाद वह खेड़ा हटाना के यमुना खादर में जाकर छुप गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या का कारण जमीन से बेदखल करना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बागपत ट्रिपल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
बहनों की नौकरी करने से भी नाराज रहता था आरोपी
आरोपी की मां शशिप्रभा ने बताया कि उनका बेटा अमरपाल कोई काम नहीं करता और वह नशा भी करता है। उनके पति बृजपाल भी बुजुर्ग हो गए थे। ऐसे में परिवार का गुजारा करने के लिए उनकी दोनों बेटी ज्योति व अनुराधा नौकरी करतीं थीं। इससे भी आरोपी अमरपाल नाराज रहता था और वह आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें