भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुफा मंदिर के पास प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने वालों के साथ राहुल गांधी ने हुनर पंचायत की। इसमे राहुल ने हुनरमंद लोगों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
बागपत के गन्ने और गुड़ तो अलीगढ़ के ताले की प्रदर्शनी लगाई गई। जबकि अमरोहा के कालीन व ढोलक, कन्नौज के इत्र, सीतापुर के पूजा पाठ, वाराणसी की साड़ी, हाथरस की हींग समेत 75 जिलों के अलग-अलग उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। राहुल गांधी ने उनका हौसला बढ़ाने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया।