डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक माह का पैरोल खत्म होने पर सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल भेजा गया। उसे रोहतक पुलिस अपने साथ बरनावा आश्रम से लेकर गई, जबकि बागपत पुलिस भी हरियाणा बॉर्डर तक छोड़कर वापस लौट आई। गुरमीत के साथ हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी बरनावा आश्रम से चले गए।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल मिलने पर 17 जून को रोहतक की सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम में पहुंचा था। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी आश्रम में आए थे। गुरमीत राम रहीम ने एक महीने बरनावा आश्रम में वक्त बिताया और उसके अनुयायी भी आश्रम पहुंचते रहे।