फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: एक कॉल से खुला जिया की हत्या का राज, होमगार्ड पिता ने दिया था वारदात को अंजाम, देखिए मौके की तस्वीरें

Fri, 03 Mar 2023 12:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

PHOTOS: एक कॉल से खुल गया जिया की हत्या का राज, होमगार्ड पिता ने दिया था वारदात को अंजाम,दर्दनाक है पूरा मामला
विज्ञापन
1 of 5
बागपत हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
बागपत में जिया की हत्या का राजफाश केवल एक कॉल से हुआ। उसके 23 फरवरी से लापता होने पर 25 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने डायल-112 पर कॉल की। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई, लेकिन होमगार्ड गायब मिला। इस बीच सीएम पोर्टल पर भी अज्ञात व्यक्ति ने शिकायत की। पुलिस उस कॉल के बाद से हरकत में आई हुई थी और होमगार्ड के पकड़े जाने पर हत्या की घटना का खुलासा हो गया।

पांची गांव के रहने वाले होमगार्ड प्रमोद की बेटी जिया यूपी बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा दे रही थी। वह 23 फरवरी को लापता हुई तो परिजनों ने शिकायत तक दर्ज नहीं कराई। ग्रामीणों को कई दिन तक जिया दिखाई नहीं दी तो उनको कोई अप्रिय घटना होने का शक हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव में इसकी चर्चा भी शुरू हो गई, लेकिन खुलकर कोई नहीं बोल सका। ग्रामीणों को इसलिए ऐसा लगता था कि शाहजहांपुर का एक युवक नोएडा में नौकरी करता है और वह गांव में अपनी बुआ के यहां आता रहता था। वह युवक व किशोरी कई बार आपस में बात कर लेते थे।

कुछ दिन पहले भी युवक जब गांव में आया था तो युवक व किशोरी को परिजनों ने बात करते देख लिया था और दोनों के साथ मारपीट की थी। किशोरी के परिजनों को उनके बीच प्रेम-प्रसंग होने का शक था।
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इसलिए ही ग्रामीणों ने किशोरी के लापता होने को इस पूरे मामले से जोड़कर चर्चा करना शुरू कर दिया था। उसके बाद पुलिस के पास एक कॉल पहुंचती है और किशोरी की हत्या होने का शक जताते हुए पुलिस को पूरी बात बताई जाती है। जिसको पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए होमगार्ड से हत्या का पूरा राज उगलवाया।

4 of 5
हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
होमगार्ड खुद शिकायत लेकर पहुंचा, पुलिस को बरगलाया
सीओ प्रीता सिंह के अनुसार फोन कॉल आने के बाद से होमगार्ड प्रमोद को पुलिस तलाश कर रही थी। लेकिन वह नहीं मिल रहा था। वह दो दिन पहले खुद ही थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए शिकायत लेकर पहुंच गया। उस कॉल के बारे में थाने से लेकर अधिकारियों तक को पता था। इसलिए शक के आधार पर होमगार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। उसने कहा कि उसकी बेटी का शाहजहांपुर के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है और वह उसके साथ फरार हो गई है। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पहले भी हो चुकी है ऑनर किलिंग
बागपत जिले में ऑनर किलिंग के कई मामले सामने आ चुके है। जिसमें असारा में बहन व उसके प्रेमी की हत्या कर दी गई थी तो बली गांव में युवक की हत्या की गई थी। नंगला कनवाड़ा में युवती की हत्या करके शव खेत में जला दिया गया था। बली गांव की आनर किलिंग में न्यायालय ने सजा भी सुनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें