फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: तस्वीरों में देखें कितनी बदल गई हनीप्रीत, बाबा राम रहीम ने अब दिया ये नया नाम

Fri, 25 Nov 2022 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत के बिनौली स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया। डेरा प्रमुख आज रोहतक की सुनारिया जेल में वापस पहुंच गया। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्तूबर को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर आया था। इस दौरान उसकी मुहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आये थे।

राम रहीम ने डेरे में रहकर दीपावली पर्व व डेरे के संस्थापक का जन्मोत्सव भी मनाया, हर रोज यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन होकर शाही अंदाज में मोर पंखी लेकर गुरुकुल कर साध संगत को मानवता भलाई के कार्य करने, नशा छुड़वाने व गुरुमंत्र दिए। इस दौरान हनीप्रीत बिल्कुल बदले अंदाज में नजर आईं। हनीप्रीन को बाबा राम रहीम ने पैरोल के दौरान नया नाम भी दिया। आगे तस्वीरों में देखें कितना बदल गया है हनीप्रीत का अंदाज।

 
विज्ञापन

2 of 6
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
पैरोल पर आश्रम में गुरुगद्दी के सवाल को लेकर राम रहीम ने कहा कि हम थे, हम है, हम ही रहेंगे। यहां बाबा राम रहीम ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया। हनीप्रीत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहीं। आज वह राम रहीम के साथ वापस चली गई। इससे पहले गुरुवार को डेरा प्रमुख ने आश्रम के सेवादारों व जिम्मेदारों लोगों को आशीर्वाद देकर अपने अपने घर जाने की बात कही थी। 


 
विज्ञापन

3 of 6
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
सुनारिया जेल जाने से पहले राम रहीम हनीप्रीत के साथ इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन लाइव हुआ। इस दौरान उसने अपना नया गाना लॉन्च किया और युवाओं को चैट न करने की सलाह दी। बाबा राम रहीम ने पैरोल का समय अपने परिवार के सदस्यों व मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ बिताया, पैरोल समय में राम रहीम ने प्रतिदिन ऑनलाइन गुरुकुल किया, दीपावली पर्व ओर आश्रम के संस्थापक का जन्मोत्सव बनाया। दीपावली के दौरान हनीप्रीत दीप जलाती नजर आई।

4 of 6
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
जेल जाने से पहले राम रहीम ने गुरुवार रात मोबाइल चैट पर तीसरा दो मिनट 36 सेकेंड का गाना 'चैट पर चैट-दिन रात चैट, वीडियो गेम खेल बैठ-बैठ' सॉन्ग लांच किया।

 
विज्ञापन

5 of 6
बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
सॉन्ग में वह युवाओं के साथ डांस भी करते दिखाई दिया। इस दौरान बाबा राम रहीम के साथ हनीप्रीत भी रहीं। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपना संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम रहीम की लेने पहुंचा पुलिस-प्रशाशन 
डेरा प्रमुख को रोहतक की सुनारिया जेल ले जाने के लिए सीओ बागपत देवेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर सलीम अहमद पुलिस फोर्स के साथ बरनावा आश्रम में पहुंचे जिसके बाद पुलिस प्रोटेक्शन के बीच डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल के लिए लेकर निकली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें