फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: राम विवाह के नाम पर बार बालाओं का अश्लील डांस वायरल, माता-पिता के साथ बच्चे भी मौजूद

Wed, 30 Nov 2022 05:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में धार्मिक आयोजन में सांकृतिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं का डांस हुआ। अश्लील डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे लेकर हिन्दुवादी संगठनों व आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। 
विज्ञापन
1 of 5
राम विवाह मेला में हुआ बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के राजघाट पर सोमवार को बाल गोविंदा मेला व राम विवाह का आयोजन था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर आयोजकों ने बार बालाओं का मंच पर डांस कराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग आक्रोशित है।
विज्ञापन

2 of 5
अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने पर आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को यहां मेले का आयोजन था। बाल गोविंदा मेला के नाम से यहां लगने वाला मेला काफी प्राचीन समय से आयोजित होता आ रहा है। इस अवसर पर यहां राम विवाह का आयोजन होता है।
विज्ञापन

3 of 5
राजघाट पर सोमवार को बाल गोविंदा मेला व राम विवाह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
इस मेले के दौरान आयोजकों ने लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया था। जिसमें स्थानीय कलाकारों की टीम कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर रही थी। 

4 of 5
धार्मिक आयोजन में सांकृतिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं का डांस - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक आयोजन में सांकृतिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं का डांस हुआ। अश्लील डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे लेकर हिन्दुवादी संगठनों व आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बार बालाओं का अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला
इस बाबत पूछने पर शहर कोतवाा पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो वायरल वीडियो की जांच कर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें