अयोध्या दीपोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने खुद खींचा शोभायात्रा का रथ
पुष्पक विमान से उतरकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व मां सीता राम दरबार तक आने के लिए रथ पर सवार हुए तो इस रथ को स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खींचा, इसके बाद सहयोग के लिए उनके मंत्रीगण सूर्यप्रताप शाही व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी साथ आ गए। शहर भ्रमण कर रहीं रामायण कालीन प्रसंगों को दर्शाती झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी उमड़ी। ये सभी झांकियां अंत में रामकथा पार्क पहुंचीं।