फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह

Mon, 13 Apr 2026 02:15 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू हो गए हैं। सोमवार को पहले दिन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 5
श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू। - फोटो : ट्रस्ट
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत राम जन्मभूमि परिसर के सभी मंदिरों, मंडपों और उपासना स्थलों में सोमवार से दर्शन प्रारंभ हो गए। अब श्रद्धालु निर्धारित पास व्यवस्था के माध्यम से परिसर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

ट्रस्ट की ओर से तय संख्या के अनुसार, श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सुरक्षा मानकों का पालन हो सके। इसके लिए श्रद्धालुओं को पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राम मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : ट्रस्ट
परिसर में दर्शन शुरू होने से रामभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु मुख्य श्रीराम लला के दर्शन के साथ-साथ परिसर में बने अन्य मंदिरों और मंडपों में भी पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू। - फोटो : ट्रस्ट
मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

4 of 5
श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू। - फोटो : ट्रस्ट
आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। वहीं परिषद के उप मंदिरों में दर्शन शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीराम जन्मभूमि समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू। - फोटो : ट्रस्ट
महाराष्ट्र से आई श्रद्धालुओं के डालने परिसर के उप मंदिरों में दर्शन किया। कहा कि परिसर भव्य और दिव्य है। पूरे परिसर का दर्शन कर यहा महसूस होता है कि यह राम मंदिर ही नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें