फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण धमाका: एक पल में उड़ गया पूरा घर, मलबे से लाशें निकालते समय कांप गए लोग; तस्वीरों में पूरा दृश्य

Thu, 09 Oct 2025 09:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में भीषण धमाका हो गया। पलक झपकते ही पूरा घर उड़ गया। दीवारें, खिड़की सब फिल्मी स्टाइल में उड़ीं। मलबे से एक-एक करके लाशें निकालते समय लोग कांप गए। आगे तस्वीरों में देखें पूरा दृश्य...
विज्ञापन
1 of 6
अयोध्या में एक घर में भीषण धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगरी अयोध्या में गुरुवार की शाम एक घर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके के साथ पूरा घर उड़ गया। मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।   

घटना नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव की है। यहां के निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ के घर में शाम करीब 7.30 बजे एक तेज धमाका हुआ। धमाके साथ पूरा घर फिल्मी स्टाइल में उड़ गया। घर की दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढहीं। धमाके से पूरा इलाका हिल गया।
विज्ञापन

2 of 6
अयोध्या में एक घर में भीषण धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया कि रामकुमार गांव के बाहर घर बनाकर रहते थे। वहीं धमाका हुआ है। धमाके की आवाज सुन गांव के लोग मौके की तरफ भागे। वहां का दृश्य देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
अयोध्या में एक घर में भीषण धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। हाथों में लाशें देख उनकी रूह कांप गई। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

4 of 6
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी मिली तो एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

5 of 6
अयोध्या में भीषण धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। घायलों का इलाज शुरू किया गया। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिली जानकारी के अनुसार, पटाखा बनाते समय विस्फोट हुआ है। हालांकि, घटनास्थल पर गैस की भी बदबू आ रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें