फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बनी आखिरी रात: सात जन्म के लिए निभाई रस्में, सुहागरात पर मिली लाश; दूल्हा पंखे तो दुल्हन पड़ी थी बेड पर

Sun, 09 Mar 2025 05:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

प्रदीप और शिवानी की सात मार्च को शादी हुई। आठ मार्च को  बरात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटी थी। रविवार को घर में रिसेप्शन का आयोजन होना था।
विज्ञापन
1 of 5
प्रदीप और शिवानी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अयोध्या जिले के सहादतगंज स्थित मुरावन टोला में एक नवविवाहित जोड़े की सुहागरात के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। 24 वर्षीय दूल्हा प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला, जबकि 22 वर्षीय दुल्हन शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 5
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
शादी के 24 घंटे बाद ही हो गई दोनों मौत
घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर 24 घंटे पहले जिन दो लोगों ने सात जन्म साथ रहने के लिए रस्में निभाई उनके बीच ऐसा क्या हो गया कि सुहागरात की रात को ही दोनों ने दुनिया छोड़ दी। 
विज्ञापन

3 of 5
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
आज होना था रिसेप्शन, जली दोनों की चिता
प्रदीप और शिवानी की सात मार्च को शादी हुई। आठ मार्च को  बरात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटी थी। रविवार को घर में रिसेप्शन का आयोजन होना था लेकिन सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई। 

4 of 5
घर के बाहर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
खिड़की तोड़कर देखा गया अंदर का खौफनाक मंजर
दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई घटना से स्तब्ध है। किसी को इस बात की भनक नहीं लगी है कि आखिरी दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि दुनिया छोड़ने की नोबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसादे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटना पर शोक जताया। परिवारवालों से इस बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें