फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम से मिलने पहुंचे 'लक्ष्मण': रामलला व हनुमंतलला के दरबार में लगाई हाजिरी, सरयू आरती भी की

Sun, 03 Nov 2024 04:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में विराजमान रामलला से मिलने पूर्व  क्रिकेटर 'वीवीएस लक्ष्मण' पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजरी लगाई। सरयू आरती भी की। 
विज्ञापन
1 of 5
परिवार संग सरयू जी की आरती करते पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी अयोध्या में बालक राम के नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में विराजने के बाद देश दुनिया से लोग आराध्य के दर्सन को पहुंच रहे हैं। शुक्रवार दोपहर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण भी अपने परिवार संग यहां पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। 

लक्ष्मण ने रामलला के दरबार में माथा टेका। पुजारी प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने उन्हें प्रसाद व रामनामी अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद क्रिकेटर परिवार के साथ मां सरयू की आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने मां सरयू की आरती उतारी। 
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने परिवार संग संतों का लिया आशीर्वाद - फोटो : सोशल मीडिया
आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने आरती कराई और प्रसाद दिया। उन्होंने श्रीराम बल्लभाकुंज जाकर अधिकारी राजकुमार दास से भी आशीर्वाद लिया। अयोध्या में दर्शन-पूजन कर वीवीएस लक्ष्मण निहाल दिखे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने रामलला के दर्शन किए - फोटो : सोशल मीडिया
तीन दिन पहले हुए दीपोत्सव में देश दुनिया से लोग आराध्य के दर्शन को पहुंच थे। रामनगरी के आठवें दीपोत्सव में यदि अयोध्या ने एक बार फिर विश्व कीर्तिमान रचा है। इसके लिए 35 हजार रामभक्तों की पांच दिन की कड़ी मेहनत रही।
 

4 of 5
लक्ष्मण ने परिवार संग सरयू जी की आरती की - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं घाटों से लेकर रामकथा पार्क तक तैनात करीब तीन हजार पुलिस कर्मी, एक हजार सफाई कर्मी, 500 साज-सज्जा कर्मी और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 400 कर्मियों ने भी दीपोत्सव को भव्य बनाने में योगदान दिया। इसके बाद से हर कोई रामलला के दर्शन को आतुर है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामलला के दरबार में पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर ने भी परिवार संग रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें