फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ से अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु: रामलला के दीदार कर हुए धन्य, शंख ध्वनि के बीच आरती में झूमे

Thu, 06 Feb 2025 10:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

महाकुंभ से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है। वह रामलला के दीदार कर खुद को धन्य मान रहे है। शंख ध्वनि के बीच आरती में झूमे। 
विज्ञापन
1 of 5
महाकुंभ से अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु: रामलला के दीदार कर हुए धन्य - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संगम की त्रिवेणी में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु अयोध्या में रामलला का दीदार कर धन्य हो रहे हैं। अपने आराध्य के सामने शंख की कर्णप्रिय मधुर ध्वनि सुनते हुए रामलला की आरती का भी हिस्सा बन रहे हैं। इस दौरान हर कोई अलग ही भाव में विभोर है। 

भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर खुद को दुनिया का सबसे सौभाग्यशाली शख्स मान रहे हैं। हर कोई अलग ही भक्ति भाव में झूम रहा है। आरती के दौरान तालियां बजाते हुए नृत्य कर रहा है। इस दौरान रामलला भी भव्य स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
महाकुंभ से अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु: रामलला के दीदार कर हुए धन्य - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
फूलों की माला और सोने के आभूषण में उनका यह रूप देखकर हर कोई निहाल है। उन्हें हमेशा के लिए अपनी आंखों में कैद कर लेना चाहता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
महाकुंभ से अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु: रामलला के दीदार कर हुए धन्य - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
रामलला के दरबार में मत्था टेक कर आशीर्वाद ले रहे हैं। इस समय प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लाखों श्रद्धालु रोजाना अयोध्या पहुंच रहे हैं। 
 
4 of 5
महाकुंभ से अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु: रामलला के दीदार कर हुए धन्य - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
गंगा स्नान करने के बाद उनका सीधा रूख अयोध्या के लिए हो रहा है। भारी भीड़ के चलते रामलला के विशिष्ट और सुगम दर्शन के सभी पास फुल चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाकुंभ से अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु: रामलला के दीदार कर हुए धन्य - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
सामान्य दर्शन मार्ग से श्रद्धालु लंबी प्रतीक्षा कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। रामलला भी बिना विश्राम किए अनवरत दर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें