फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या दुष्कर्म मामला: 12 साल की बच्ची... गर्भ में 12 हफ्ते का शिशु, कई दर्द से गुजर रही दुष्कर्म पीड़िता

Sun, 04 Aug 2024 05:04 PM IST
शाहरुख खान सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 10
Ayodhya Minor Rape Case - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म का दर्द झेल रही बच्ची कई और दर्द का सामना कर रही है। 12 साल की उम्र में ही उसके गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। उसका प्रसव हो या गर्भपात, दोनों स्थितियों में उसे दर्द का सामना करके अग्नि परीक्षा देनी होगी। अब बच्ची की जान बचाने के लिए चिकित्सक भी तरकीबें खोज रहे हैं और बाल कल्याण समिति व परिजनों की सहमति का इंतजार कर रहे हैं। प्रक्रियाओं पर गौर करके चिकित्सकों की भी रूह कांप रही है।
विज्ञापन

2 of 10
Ayodhya Minor Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हैवानों ने 12 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाकर उसकी मासूमियत का कत्ल कर दिया। दरिंदों ने उसके दर्द को कई गुना बढ़ा दिया है। शारीरिक बदलावों के साथ खेलने-कूदने की उम्र में ही वह गर्भवती हो गई है। अभी न तो वह शारीरिक ना ही मानसिक रूप से इसके लिए सक्षम है। इसके जोखिमों व जटिलताओं से भी वह अनजान है। किसी तरह उसका प्रसव या गर्भपात करा भी दिया गया तो भविष्य में भी वह तमाम परेशानियों से जूझेगी।
विज्ञापन

3 of 10
गर्भवती महिला - फोटो : एएनआई
सहमति के आधार पर होगा प्रसव या गर्भपात
-अभी बच्ची की उम्र प्रसव योग्य नहीं है। 24 हफ्ते तक गर्भपात हो सकता है। सामान्य प्रसव के जरिए भ्रूण निकालने की कोशिश की जाएगी। लेकिन दोनों परिस्थितियों में बाल कल्याण समिति और परिजनों की सहमति जरूरी है। यह बहुत ही जोखिमपूर्ण है।
-डॉ. आशाराम, अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल

4 of 10
फाइल फोटो - फोटो : istock
खतरों से भरी हैं दोनों स्थितियां
टीन एज की प्रेग्नेंसी ही घातक होती है। इस बच्ची की उम्र तो 12 साल ही है। अभी उसके शरीर में तमाम बदलाव हो रहे होंगे। इस उम्र में गर्भ भी ठहरना ठीक नहीं होता। हालांकि प्रेग्नेंसी कंटीन्यू करना और भी घातक हो सकता है। लेकिन गर्भपात के दौरान भी जोखिम कम नहीं है। गर्भाश्य में छेद होने, अधिक रक्तस्राव होने के साथ असहनीय दर्द भी होगा। इस उम्र में बच्ची के लिए वह दर्द सहन करना भी कठिन हैं। - डा. शालिनी चौहान, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ

 
विज्ञापन

5 of 10
Ayodhya Minor Rape Case - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता के घर पर भी चलेगा बुलडोजर
आरोपी सपा नेता मोईद खान के घर पर भी बुलडोजर चलेगा। राजस्व विभाग की जांच में पता चला है कि मोईद ने श्मशान की 630 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर आवास बनाया है। इसी तरह से तालाब और सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर बनाया गया दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी ध्वस्त किया जाएगा। सोहावल के उप जिलाधिकारी अशोक सैनी ने बताया कि राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट डीएम चंद्र विजय सिंह को सौंपी जाएगी। इसके बाद उसके घर पर भी बुलडोजर चलवाया जाएगा। 


 
विज्ञापन

6 of 10
सपा से फैैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala
आराेपी के साथ तस्वीर...सपा सांसद ने कहा-रोज सैकड़ों लोग हमारे साथ फोटो खिंचाते हैं 
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह घटना बहुत की दर्दनाक व शर्मनाक है। मैंने अपनी 45 साल की राजनीति में कभी ऐसे लोगों का साथ नहीं लिया। जहां तक आरोपी के साथ तस्वीर का सवाल है, हम लोग राजनीति करते हैं। चुनाव से लेकर जीतने तक सैकड़ों लोगों ने फोटो खिंचाई, सेल्फी ली। रोज 500 लोग फोटो खिंचाते हैं।  
विज्ञापन

7 of 10
भावुक हो गए यूपी के मंत्री संजय निषाद। - फोटो : amar ujala
दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के बाद फफक कर रो पड़े मत्स्य मंत्री
प्रदेश के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद जिला महिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के बाद फफक कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि निषाद समाज की बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले अपराधियों को बचाने में सपा और कांग्रेस दोनों ही दल जुटे हुए हैं। निषाद समाज ऐसे लोगों के खिलाफ एकजुट हो।

8 of 10
Ayodhya Minor Rape Case - फोटो : अमर उजाला
वह शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता का हाल जानने और उसके परिजनों से मिलने के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए का सच प्रदेशवासियों के सामने आ गया है। निषाद समाज अति पिछड़ा व अनुसूचित है। इस समाज की बेटी अबला होने के साथ पूजनीय भी है। उसके साथ अत्याचार हुआ है। लगता है पीडीए का नारा देने के साथ अयोध्या की जीत पर अपनी पीठ थपथपाने वाले इन्हीं अपराधियों की मदद से चुनाव में जीते हैं।

9 of 10
दुष्कर्म का आरोपी मोईद खान। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले नगर अध्यक्ष मोईद खान को सपा ने अभी तक न तो पार्टी से निकाला और न ही उसके कृत्य की निंदा की है। मैंने अपने समाज की बेटी के लिए विधानसभा में आवाज उठाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की है, जबकि आरोपी को सपा सांसद अवधेश प्रसाद और उनकी पार्टी के अन्य नेता संरक्षण देते रहे।
 
विज्ञापन

10 of 10
Ayodhya Minor Rape Case - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म पीड़िता की मां को सौंपा पांच लाख का चेक
बीकापुर विधायक डाॅ. अमित सिंह चौहान व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने दुष्कर्म पीड़िता की मां से मिलकर पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह व एसएसपी राजकरण नय्यर भी मौजूद रहे। दोनों विधायकों ने हर स्तर पर सहयोग देने और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने का भी आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें