फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन, तस्वीरों में देखें लेजर शो समेत मनमोहक छटा

Sat, 07 Nov 2026 06:59 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक निकली भव्य शोभायात्रा के साथ अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य आगाज हुआ। इसमें 21 झांकियों के जरिए प्राचीन रामकथा और आधुनिक विकास का अनूठा संगम देखने को मिला। दुल्हन की तरह सजी रामनगरी में देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक कला, जय श्रीराम के नारों और डिजिटल भारत की झलक के साथ इस महापर्व का आनंद लिया।
विज्ञापन
1 of 16
राम की पैड़ी पर लेजर शो और दीपोत्सव रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगरी अयोध्या में दीपों का महापर्व दीपोत्सव एक बार फिर अपने दिव्य और भव्य स्वरूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह उत्सव यात्रा अयोध्या की आत्मा का प्रतीक है। इसमें आस्था, संस्कृति और आधुनिक विकास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

शोभायात्रा शुरू होते ही पूरा मार्ग जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। यात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल थीं। पारंपरिक लोक नृत्य और रामायण कालीन वेशभूषा में सजे कलाकार मुख्य आकर्षण रहे। स्कूली बच्चों, संत-महात्माओं और आम श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्सव को भव्य बनाया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
लेजर शो देखने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के साथ लेजर शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

3 of 16
ढोल पर प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस यात्रा में प्राचीन संस्कृति के साथ-साथ नए भारत की झलक भी दिखी। राम दरबार और पुष्पक विमान की झांकियां त्रेता युग की याद दिला रही थीं। वहीं, अयोध्या के आधुनिक विकास, स्वच्छता और डिजिटल प्रगति को दर्शाते मॉडल भी शामिल थे। 

यह शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क पर संपन्न होगी। यहीं मुख्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह आयोजन अयोध्या वासियों और देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं में उत्साह और गर्व की भावना भर रहा है।
 

4 of 16
नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

झांकियों के साथ दीपोत्सव का आगाज

रामनगरी में दीपोत्सव का आगाज झांकियों के साथ हुआ। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने साकेत महाविद्यालय से झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्सवी माहौल में विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह रहे थे। 
 
विज्ञापन

5 of 16
डांडिया के साथ शोभायात्रा में युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना विभाग की ओर से 14 झांकियां निकाली जा रही हैं। संस्कृति विभाग की ओर से सात झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ सड़कों पर जुट गई। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण राममय हो उठा।
विज्ञापन

6 of 16
प्राचीन संस्कृति का अद्भुत संगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्राचीन और आधुनिक भारत का संगम

इस शोभायात्रा की सबसे खास बात प्राचीन संस्कृति और नए भारत का अद्भुत संगम रही। एक तरफ राम दरबार और पुष्पक विमान की झांकियां त्रेता युग की यादें ताजा कर रही थीं। वहीं, दूसरी तरफ अयोध्या के आधुनिक विकास को दर्शाते मॉडल भी इसमें शामिल थे। स्वच्छता और डिजिटल प्रगति को प्रदर्शित करने वाले मॉडल भी शोभायात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। 
 
विज्ञापन

7 of 16
ढोल पर प्रस्तुति देते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह अनूठा संगम अयोध्या के गौरवशाली अतीत और उसके उज्ज्वल भविष्य को एक साथ दर्शाता है। यह दिखाता है कि कैसे परंपरा और प्रगति साथ-साथ चल सकती हैं। यह यात्रा केवल एक धार्मिक जुलूस नहीं, बल्कि एक भव्य सांस्कृतिक प्रदर्शन भी है।

8 of 16
शोभाय़ात्रा का उत्साह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुल्हन सी सजी रामनगरी और श्रद्धालुओं का उत्साह

दीपोत्सव पर रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों और प्रवेश द्वारों को आकर्षक सजावट से संवारा गया है। कहीं रंग-बिरंगे फूलों से सजे द्वार तो कहीं मनमोहक सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है। 

9 of 16
शोभायात्रा में झूमते कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से फूलों से लिखा 'आपका हार्दिक स्वागत है' संदेश भी आकर्षण का केंद्र बना है। श्रद्धालु इन सजावटों के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेकर यादें संजो रहे हैं। यह आयोजन लाखों श्रद्धालुओं को आनंदित कर रहा है।

10 of 16
पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने की अगवानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने की अगवानी

दीपोत्सव में त्रेतायुग की परंपरा को साकार करते हुए भगवान श्री सीताराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूप पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से रामकथा पार्क के निकट बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। यहां गुरु वशिष्ठ की भूमिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भगवान के स्वरूपों की अगवानी की। 

इसके बाद भगवान श्री सीताराम के स्वरूप रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क पहुंचे। खास बात यह रही कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ स्वयं रथ खींचकर भगवान का स्वागत किया। त्रेतायुग की इस परंपरा के सजीव मंचन ने श्रद्धालुओं को रामराज्य की स्मृतियों से जोड़ दिया।

11 of 16
दीपों पर बाती और तेल डालते स्वयंसेवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दीपों पर बाती और तेल डालते स्वयंसेवक

हर की पैड़ी पर दीपों पर स्वयंसेवकों ने बाती और तेल डालने का काम पूरा किया। दीप महोत्सव का इतंजार अब खत्म होने वाला है। कुछ देर बाद यहां दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।  

12 of 16
जयघोष से गूंजा रामकथा पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जय श्रीराम का जयघोष करते कलाकार

रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड के पास वानर सेना के स्वरूप में कलाकारों ने जय श्रीराम का जयघोष किया।

13 of 16
सीएम योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया

राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

14 of 16
राम की पैड़ी दीपों से जगमग हुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। इसके बाद राम की पैड़ी समेत सरयू के घाट 30 लाख दीपों से जगमग हुए। श्रद्धालुओं ने दीप जलाए।

15 of 16
राम की पैड़ी पर दीप जलाते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम की पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने दीप जलाए तो पूरा घाट रोशनी से जगमग हो उठा। 
विज्ञापन

16 of 16
लेजर शो देखने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम की पैड़ी पर लेजर शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें