अयोध्या में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सरयू किनारे से अपने कदम बढ़ाते दिखे
14 कोसी परिक्रमा में जब लाखों श्रद्धालु सरयू किनारे से अपने कदम बढ़ाते दिखे, तो वर्षा की फुहारें भी मानो उनका अभिषेक कर रही थीं। बच्चे हों या बूढ़े, स्त्री हों या पुरुष, हर मुख से एक ही नाम निकला-राम...राम...।
इस पुकार में भक्ति का ऐसा प्रवाह था कि मार्ग की दुश्वारियां भी भक्ति के रंग में घुलकर अर्थहीन लगने लगीं। श्रद्धालु भीगते हुए भी न रुके, पांव फिसले पर कदम थमे नहीं। शाम ढले जब आसमान पर हल्की धुंध छाई, तब भी रामनाम की ध्वनि थमी नहीं।
भीगे कपड़ों और ठंडी हवाओं के बीच हर भक्त के अधरों पर एक ही वाक्य था, राम सियाराम, सियाराम जय जय राम...। परिक्रमा पथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर मेलाक्षेत्र में भ्रमणशील रहे।