फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें छटा: रामनवमी पर राममय हुई अयोध्या, कनक भवन व हनुमानगढ़ी में भक्ति में डूबकर झूमे श्रद्धालु

Fri, 27 Mar 2026 12:59 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनवमी पर पूरी अयोध्या नगरी राममय हो उठी। कनक भवन और हनुमानगढ़ी में भक्ति में डूबकर श्रद्धालु जमकर झूमे। आगे तस्वीरों में देखें अनुपम छटा... 
विज्ञापन
1 of 5
कनक भवन में झूमते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर अयोध्या नगरी पूरी तरह राममय हो उठी। रामलला के जन्म के शुभ अवसर पर भए प्रकट कृपाला दीनदयाला की स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कनक भवन और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए। 

रामभक्तों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस पावन अवसर पर मौसम ने भी करवट ली। सुबह तक जहां हल्की बारिश और ठंडक के कारण मौसम सख्त बना हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 5
कनक भवन में झूमते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, रामजन्म के समय अचानक मौसम साफ हो गया और खिली धूप निकल आई। मंदिर परिसर में भगवान रामलला के ललाट पर पड़ी सूर्य की किरणों को श्रद्धालुओं ने दिव्य अभिषेक के रूप में देखा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रामनवमी पर राममय हुई अयोध्या नगरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस अद्भुत दृश्य ने भक्तों की आस्था को और प्रगाढ़ कर दिया। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह भगवान राम की विशेष कृपा और उपस्थिति का संकेत है।

4 of 5
कनक भवन में श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरी रामनगरी में हर ओर जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे और भक्ति, श्रद्धा व उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक - फोटो : dd up YT
वहीं, दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह लगभग चार मिनट तक चला। विशेष बात यह रही कि तिलक ठीक उसी समय हुआ, जो समय भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें