फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अश्लील चैटिंग की तस्वीरें वायरल: अनजान वीडियो कॉल उठाने पर हुए हनीट्रैप, औरतों ने की ये डिमांड

Fri, 23 Sep 2022 06:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सावधान! अगर अनजान व्यक्ति आपके पास वीडियो कॉल कर रहा है तो उसे इग्नोर कर दें, उसे बिल्कुल रिसीव न करें। नहीं तो आप हनीट्रैप के शिकार हो सकते हैं। जी हां, अमरोहा जिले के डिडौली क्षेत्र के फौजी, फोटोग्राफर और डॉक्टर हनीट्रैप के शिकार हुए हैं। तीनों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रही ये वीडियो चर्चा का विषय बनी है। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन से व्हाट्सएप ग्रुप में तीन अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को डिडौली क्षेत्र के रहने वाले फौजी, फोटोग्राफर और डॉक्टर की बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
चर्चा है कि तीनों हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं। दो मिनट 14 सेकंड का पहला वीडियो फौजी का है। जिसमें महिला और डॉक्टर अश्लील चैट करते दिख रहे हैं। दूसरा वीडियो एक मिनट और एक सेकंड का है, महिला के साथ अश्लील चैट करने वाला व्यक्ति फोटोग्राफर बताया जा रहा है। जबकि तीसरा वीडियो केवल 30 सेकंड का है, जिसे एक डॉक्टर का बताया जा रहा है।

4 of 5
डिडौली कोतवाली, Didauli kotwali, Amroha thana - फोटो : सोशल मीडिया
तीनों से महिलाएं अश्लील चैट कर रही है। चर्चा है कि ये महिलाएं तीनों से भारी-भरकम रकम लूट चुकी हैं। लेकिन लगातार डिमांड पूरी नहीं होने के कारण महिलाओं में इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। चर्चा है कि पहले ये वीडियो फेसबुक पर वायरल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद अब व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रही है। बदनामी के डर से तीनों वीडियो में खुद के नहीं होने का दावा कर रहे हैं। ये अश्लील वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें