प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल को विभाग की ओर से एसपीओसी (सिंगल प्वाइंट ऑफ कांटेक्ट) बनाया गया है। महेंद्र गोयल ने बताया कि प्रयागराज में आईटीसी, एचयूएल, फ्रूटी, अनमोल आदि कंपनियों सहित 45 खुदरा दुकान का ‘ई स्टोर’ बना दिया गया है। बुकिंग यही पढ़ ली जाएगी और उपभोक्ता तक सामानों की डिलिवरी ‘डिलेवेरी’ नामक कंपनी द्वारा की जाएगी। बताया, कैट के द्वारा सभी वितरक, थोक दुकानदार और खुदरा दुकानदार का ‘ई स्टोर’ नि:शुल्क बना कर दिया जा रहा है।