फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज यमराज छुट्टी पर थे!: घटी ऐसी घटना जिसे जान हर कोई हैरान, कुछ इस तरह मासूम पर चढ़ी कार, देखिए तस्वीरें

Thu, 04 Aug 2022 07:48 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय...ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी। इसी कहावत से जुड़ा एक मामला अलीगढ़ में सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 5
चलती कार की चपेट में आई मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला
जाको राखे साइयां मार सके ना कोय...ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी। इसी कहावत से जुड़ा एक मामला अलीगढ़ में सामने आया है। जहां ये बात सिद्ध हुई है कि मारने वाले से ज्यादा बलवान बचाने वाला होता है। घटना इगलास थाने के गांव कजरौठ की है। मासूम बच्ची गुंजन पुत्री विपिन अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके पास दो और बच्चे भी खेल रहे थे। पास के हैंडपंप पर एक व्यक्ति पानी भर रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चलती कार की चपेट में आई मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला
इसी समय एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, जिसने भी घटना की सीसीटीवी फुटेज देखी उसके रोंगटे खड़े हो गए। लोगों को बच्ची के साथ हुए चमत्कार को लेकर यकीन नहीं हो रहा था। सभी यही कह रहे थे कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय।
विज्ञापन

3 of 5
चलती कार की चपेट में आई मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सवा साल की बच्ची खेल रही थी, तभी एक कार आ गई। गाड़ी चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ दी और बच्ची गाड़ी के नीचे आ गई।

4 of 5
चलती कार की चपेट में आई मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला
यह देखकर हैंडपंप पर पानी भर रहा शख्स दौड़कर आता है। आनन-फानन वह बच्ची को बाहर निकालता है। इसी दौरान मोहल्ले के सभी लोग अपने घरों से बाहर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चलती कार की चपेट में आई मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला
सभी ने बच्ची को सकुशल देखा तो उनकी जान में जान आई। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, गाड़ी के चालक की पहचान विनय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें