फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लगातार बारिश से अलीगढ़ जलमग्न, कैमरे में कैद पानी का कहर

Mon, 11 Sep 2023 01:43 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक तायल, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार शाम तक होती रही। शाम को कुछ देर लिए बारिश पर ब्रेक लगा। इस बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है, लेकिन कुछ इलाकों में बरसात आफत बनकर टूट पड़ी है। 
विज्ञापन
1 of 11
बारिश में छाता ही सहारा - फोटो : नितिन गुप्ता
अलीगढ़ में बीते चार दिनों से बारिश जारी है। मौसम विभाग ने जिले में सोमवार को भारी वर्षा का अनुमान जारी किया है, जिसमें 64 से 115 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। 12 से 16 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे, रुक रुक कर बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन से सलाह भी जारी की गई है। जिससे लोग किसी परेशानी में न फंसे। लोगों से बिजली के उपकरण और सयंत्रों से दूर रहने को कहा गया है। घरों के बिजली उपकरण के प्लग निकाल कर रखने, जलभराव में नहीं निकलने और गिरासू भवनों से दूर रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन

2 of 11
बारिश से बचने के लिए बाइक पर पॉलिथीन ओढ़े युवक - फोटो : संवाद
मौसम विभाग के अनुसार बीते चार दिनों में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 105 एमएम बारिश हुई है। शनिवार से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 76 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिसमें रविवार दिन के आंकड़े शामिल नहीं हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में एक जून से 10 सितंबर तक कुल 215 एमएम बारिश हुई थी। वहीं इस वर्ष एक जून से 10 सितंबर तक 487 एमएम बारिश हो गई है, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुने से अधिक है।
विज्ञापन

3 of 11
बारिश के पानी में डूब गई कार - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार शाम तक होती रही। शाम को कुछ देर लिए बारिश पर ब्रेक लगा। इस बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है, लेकिन कुछ इलाकों में बरसात आफत बनकर टूट पड़ी है। निचले इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। वहीं नगर निगम के पंपिंग स्टेशन पर भी हांफ गए। पुराने मकानों की छत भी टपकने लगीं हैं। गिरासू भवनों में रहने वाले और उनके आसपास के पड़ोसी खासे परेशान हैं। 

4 of 11
पानी में आराम से निकलें - फोटो : नितिन गुप्ता
कई इलाकों में देर रात तक जलभराव
झमाझम बारिश के बाद शहर के ऐसा कोई ही इलाका बचा हो, जहां जलभराव नहीं हुआ है। शहर के रामघाट रोड, आगरा रोड, महेंद्र नगर, जयगंज, सराय लवरिया, अशोक नगर, गूलर रोड सहित अन्य स्थानों पर जलभराव से लोग परेशान रहे। छर्रा अड्डा पुल, सुदामापुरी, बेगम बाग, स्टेशन रोड सहित अन्य इलाकों में देर रात तक जलभराव रहा।
विज्ञापन

5 of 11
पानी में वाहन यूं ही गिर रहे - फोटो : संवाद
निचले इलाके में आफत, घरों में पानी
महानगर के निचले इलाकों में बारिश के बाद बहुत बुरा हाल रहा। घरों के अंदर पानी घुस गया। जिससे घर में रखा सामान भी खराब हो गया। लोगों ने घरों के ऊपरी हिस्सों में जाकर गुजर-बसर किया। शहर के शाहजमाल, ईदगाह, एडीए कॉलोनी, खैर रोड, डबल टंकी, रोरावर, भदेसी, पला, नींवरी, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, घुडियाबाग, कृष्णापुरी, गोपालपुरी, महेंद्र नगर, बैंक कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया। जिससे स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत हो गई। 
विज्ञापन

6 of 11
बारिश के पानी में मस्ती भी, परेशानी भी - फोटो : रूपेश कुमार
जाम में फंसे लोग, वाहन हुए बंद
शाम साढे चार बजे बारिश बंद होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले। इस दौरान शहर में जलभराव के कारण कई जगहों पर जाम लग गया। मीनाक्षी पुल पर रामघाट रोड जाने के लिए लंबी लाइन लग गई। आगरा रोड पर भी शाम को जाम लगा रहा। जलभराव के कारण कई लोगों के वाहन बंद हो गए। काफी मशक्कत के बाद भी वाहन शुरू नहीं हुए।
विज्ञापन

7 of 11
जलभराव से बंद बाजार - फोटो : अमर उजाला
गड्ढों में फंसे वाहन, मारा धक्का
बारिश के बाद शहर में कई स्थानों पर वाहन गड्ढों में फंस गए। घुड़िया बाग में गड्ढे में एक स्कूटी सवार फंस गया। काफी मेहनत के बाद वाहन को निकाला गया। वहीं रामघाट रोड पर महाजन होटल के पास कई वाहन फंसे रहे।

जनप्रतिनिधि फंसे जाम में
रामघाट रोड पर शाम को जाम लग गया। जिसमें आम आदमी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी फंस गए। एटा सांसद राजवीर सिंह की कार रामघाट रोड पर जाम में फंस गई। बाद में ट्रेफिक कर्मियों की मदद से रास्ता साफ कराया गया।

8 of 11
गई बाइक पानी में - फोटो : नितिन गुप्ता
छह डिग्री लुढ़्का तापमान 
बारिश के बाद तापमान लुढ़क गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। इस दौरान नमीं 95 से 98 फीसदी तक पहुंच गई है। 

9 of 11
हर ओर पानी ही पानी - फोटो : संवाद
इन इलाकों में जलभराव
शाहजमाल, धनश्याम पुरी, बेगमबाग, सुरेंद्र नगर, रेलवे रोड, कोयले वाली गली, सराय हकीम, गूलर रोड, देहली गेट, खैर रोड, भुजपुरा, सराय मियां, जीवनगढ़, मैरिस रोड, रामघाट रोड, स्वर्ण जयंती नगर, कुलदीप बिहार, नौरंगाबाद, छावनी, जयगंज, पला रोड, मथुरा रोड, विकास नगर, एडीए कॉलोनी, मामू भांजा, मानिक चौक, महेंद्र नगर, भदेसी, सुरक्षा बिहार, संजय गांधी कॉलोनी, आंबेडकर कॉलोनी, मेलरोज बाईपास, जलालपुर आदि।

10 of 11
गिरा गया पेड़ - फोटो : रूपेश कुमार
पेड़ गिरे, स्कूल की दीवार ढही
बारिश और तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। एएमयू रोड और तालानगरी में पेड़ गिरने से रास्ते जाम रहा। निवार रात रघुवीर पुरी में पेड़ गिरने से इसके पास स्थित सरकारी स्कूल भी इसकी चपेट में आ गया। स्कूल की दीवार गिर गई। रविवार को महापौर प्रशांत सिंघल ने मौके पर पहुंच वहां से पेड़ व मलबा हटवाया।
विज्ञापन

11 of 11
बिजली खराब, जलानी पड़ी मोमबत्ती - फोटो : संवाद
घरों में जली मोमबत्ती
बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। मामू भांजा, रेलवे रोड, बारहद्वारी, आगरा रोड सहित कई स्थानों पर सुबह से बिजली नहीं आई। देर शाम लोगों के घर के इनवर्टर भी बोल गए। जिससे घरों में अंधेरा छा गया। इस वजह से लोगों को मोमबत्ती जलानी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें