अलीगढ़ की नुमाइश शुरू हो गई। इस बार नुमाइश 22 फरवरी तक चलेगी। नुमाइश को अलीगढ़ महोत्सव 2023 का नाम दिया गया है। नुमाइश के मुक्ताकाश, कृष्णांजलि और कोहिनूर मंच पर रंगारंग कार्यक्रम भी शुरू हो गए।
विज्ञापन
2 of 7
नुमाइश का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कैबिनेट मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना ने 142 वीं राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का मंत्री बेसिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह एवं राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में मित्तल द्वार पर फीता काटकर और सफेद कबूतर उड़ाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
3 of 7
उद्योग मंडप एवं कृषि कक्ष का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
उद्योग मंडप एवं कृषि कक्ष का सह प्रभारी केन्द्रीय कार्यक्रम बैठक भाजपा आरपी सिंह, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काटा। पलवल होडल के ब्रजलोक कलाकारों में ढोल की थाप और नगाड़े की आवाज पर अतिथियों का स्वागत किया।
4 of 7
लोक कला प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
नुमाइश में आर पी सिंह, मंडलायुक्त, डीएम, एडीएम ने भी ढोल एवं नगाड़े को बजाकर जनपदवासियों के मध्य ’’अलीगढ़ महोत्सव’’ का आगाज किया।
विज्ञापन
5 of 7
रामायण नृत्य नाटिका
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार नुमाइश में पूरी रामायण को एक नृत्य नाटिका के रूप में बड़े ही मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया। राम जन्म से लेकर रावण को मारने तक की भव्य मंचन किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
नुमाइश के शुभारम्भ पर गणेश वंदना
- फोटो : अमर उजाला
कृष्णांजलि में नुमाइश का गणेश वंदना के साथ श्रीगणेश किया गया। बालिकाओं ने गणेश वंदना में रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मनमाेह लिया।
कृषि कक्ष में सामुदायिक शौचालय का मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
नुमाइश के कृषि कक्ष में विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा योजनाओं के मॉडल बनाए गए हैं, जिसे देखकर लोग अचम्भा कर रहे थे। सामुदायिक शौचालय के मॉडल ने स्वच्छता अभियान का संदेश दिया।