सीनियर नेशनल महिला रेसलिंग चैंपियनशिप में 62 किलो भारवर्ग में साक्षी मलिक के खिलाफ फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली सोनम मलिक को चैंपियनशिप का आयोजन करने वाली समिति को स्वर्ण पदक देने के लिए 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। मुकाबला समाप्त होने के बाद स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देने की घोषणा की गई। काफी देर तक सोनम का नाम पुकारा जाता रहा। इसके बाद भी वह पदक लेने नहीं पहुंची। इस बीच साक्षी मलिक को रजत पदक दिया गया। इस पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से ही सोनम का स्वर्ण पदक समिति के पदाधिकारियों के पास रखने की घोषणा कर दी। लगभग 25 मिनट देर से सोनम जब पदक लेने पहुंची, तब तक दूसरी कुश्ती शुरू हो गई। अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने साफ कर दिया कि मंच पर सोनम के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं चढ़ेगा। तब कहीं जाकर सोनम को पदक दिया गया।